रोहन बोपन्ना-एडुआर्ड रोजर वेसलीन की जोड़ी को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा (फाइल फोटो)
- सेमीफाइनल में कुबोट-मेलो की जोड़ी ने हराया
- इस जोड़ी ने 6-4, 5-7, 10-8 से जीता मुकाबला
- कुबोट-मेला का सामना अब स्ट्रफ-ट्रोइकी से होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिडनी:
भारत के रोहन बोपन्ना को सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के मेंस डबल्स वर्ग में हार का सामना करना पड़ा है. रोहन बोपन्ना और एडुआर्ड रोजर वेसलीन की जोड़ी को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक जोड़ी लुकाज कुबोट और मार्शेलो मेलो से हारना पड़ा. चौथी वरीयता प्राप्त भारत के बोपन्ना और फ्रांस के रोजर वेसलीन ने पोलैंड के कुबोट और ब्राजील के मेलो की जोड़ी को कड़ी चुनौती दी लेकिन एक घंटे 29 मिनट में उन्हें 4-6, 7-5, 8-10 से हारना पड़ा. विजेता टीम को 70 और बोपन्ना तथा रोजर वेसलीन को 64 अंक मिले.
यह भी पढ़ें: उलटफेर का शिकार हुए राफेल नडाल, मैच में 6-4, 7-5 से मिली मात
कुबोट और मेलो का सामना अब जर्मनी के जान लेनार्ड स्ट्रफ और रोमानिया के विक्टर ट्रोइकी से होगा जिन्होंने जीन जूलियन रोजर और होरिया टेकाउ को 7-6, 6-1 से हराया.
वीडियो: सेरेना विलियम्स ने जीता 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब
गौरतलब है कि कर्नाटक में कुर्ग के रहने वाले 37 साल के रोहन बोपन्ना ने पिछले साल कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोवोस्की के साथ फ़्रेंच ओपन का मिक्स्ड डबल्स वर्ग का खिताब जीता था. वर्ष 2003 में पेशेवर बने रोहन हमेशा लिएंडर पेस, महेश भूपति या सानिया मिर्ज़ा की शोहरत के साये में ही नज़र आए. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं