विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2016

रियो ओलिंपिक : आग लगने से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने खेल गांव के कमरे खाली किए

रियो ओलिंपिक : आग लगने से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने खेल गांव के कमरे खाली किए
ओलिंपिक खेलगांव में खिलाड़ियों को इन कमरों में ठहराया गया है।
रियो द जिनेरियो: ऑस्ट्रेलियाई ओलिंपिक टीम के सदस्यों को रियो द जिनेरियो में बने ओलिंपिक खेल गांव में अपने कमरे खाली करने के लिये बाध्य होना पड़ा क्योंकि बेसमेंट में पार्किंग एरिया में लगी मामूली आग से निकला धुंआ सीढ़ियों वाली जगह में भर गया था।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रवक्ता माइक टैनक्रेड ने कहा कि करीब 100 एथलीट और अधिकारियों को एथलीट गांव में अपनी इमारत को खाली करना पड़ा। रियो ओलिंपिक के खेल गांव में 31 इमारतें हैं जिनमें खेलों के दौरान 18,000 एथलीट और अधिकारी रहेंगे।

टैनक्रेड ने बयान में कहा,‘‘सीढ़ियों वाली जगह धुंए से भर गई थी लेकिन आग कार के पार्किंग क्षेत्र तक ही सीमित थी और इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ।’’उन्होंने कहा कि टीम के सदस्य 30 मिनट बाद अपने कमरों में लौट गए थे।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलियाई ओलिंपिक टीम, रियो द जिनेरियो, ओलिंपिक खेल गांव, Rio Olympic, Rio Olympics, Australian Olympic Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com