प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
रियो डि जेनेरो के (एक्टिंग) गवर्नर फ्रांसिस्को डॉर्नेल्स ने चेतावनी दी है कि वहां होने वाले 31वें ओलिंपिक खेल बजट की कमी की वजह से नाकाम साबित हो सकते हैं। उनका मानना है कि बजट की कमी की वजह से वहां सुरक्षा व्यवस्था कमज़ोर पड़ सकती है और इसका असर दुनिया के सबसे बड़े खेलों पर पड़ सकता है।
क़रीब 6 हफ़्ते बाद शुरू होने वाले खेलों के महाकुंभ से पहले एक्टिंग गवर्नर फ़्रांसिस्को डोर्नेल्स ने कड़ी चेतावनी देकर आयोजकों के सिरदर्द को बढ़ा दिया है। ब्राज़ीली अख़बार 'O Globo' को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए बजट को मान्यता मिलने के बावजूद वो रकम उन तक नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने कहा, "मैं इन खेलों को लेकर आशावादी हूं, लेकिन हक़ीकत के बारे में बताना मेरा काम है। हम एक शानदार ओलिंपिक्स का आयोजन कर सकते हैं। लेकिन अगर अभी ज़रूरी कदम नहीं उठाए गए तो ये खेल नाकाम भी हो सकते हैं।"
5 अगस्त से शुरू होने वाले ओलिंपिक खेलों से पहले ब्राज़ील की मुश्किलों की लिस्ट बेहद लंबी हो गई है। ज़ीका वायरस, डोपिंग लैबोरेटरी की मान्यता का छिना जाना, ऊंची आपराधिक दर और राजनीतिक उठापठक जैसी मुश्किलें ब्राज़ील के लिए पहले ही सिरदर्द की वजह बनी हुई हैं। ब्राज़ील 1930 के बाद सबसे बड़े मंदी के दौर से भी गुज़र रहा है। ऐसे में सुरक्षा के बजट पर एक उच्च अधिकारी का बयान आना उनकी मुश्किलों को और बढ़ाता ही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो डि जेनेरो, रियो ओलिंपिक्स, रियो ओलिंपिक 2016, गवर्नर फ्रांसिस्को डॉर्नेल्स, ओलिंपिक खेल, Rio Olympics, Olympics 2016, Rio Governor Francisco Dornelles