विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2012

विंबलडन में बड़ा उलटफेर, दूसरे दौर में नडाल को रोसोल ने हराया

विंबलडन में बड़ा उलटफेर, दूसरे दौर में नडाल को रोसोल ने हराया
11 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल को चेक गणराज्य के लुकास रोसोल ने विंबलडन के दूसरे ही दौर में हरा दिया। 26 साल के लुकास रोसोल की रैंकिंग 100वीं हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: विंबलडन में ऐसा उलटफेर हुआ है, जिससे दुनिया भर के टेनिस फैन्स हैरान हैं। 11 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल को चेक गणराज्य के लुकास रोसोल ने दूसरे ही दौर में हरा दिया। रोसोल ने नडाल को 6−7, 6−4, 6−4, 2−6 और 6−4 से हराया। हाल ही में रिकॉर्ड सातवीं बार फ्रेंच ओपन जीतने वाले नडाल के सामने रोसोल ने जोरदार ग्राउंड स्ट्रोक्स लगाए।

26 साल के लुकास रोसोल चेक गणराज्य के खिलाड़ी हैं और उनकी रैंकिंग 100वीं हैं। 6 फीट पांच ईंच लंबे रोसोल ने 2004 में टेनिस की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है। अब तक की उनकी सबसे बेहतरीन वर्ल्ड रैंकिंग 65 रही है, जो अगस्त 2011 में थी।

रोसोल इस साल पहली बार विंबलडन के मेन ड्रॉ में खेल रहे हैं। इससे पहले वह पिछले पांच सालों से विंबलडन के क्वालिफाइंग राउंड में ही हारते आ रहे थे। जीत के बार रोसोल ने कहा कि मेरे लिए यह लम्हा अविश्वसनीय है…नडाल एक सुपरस्टार है, इसके बाद भी मैंने अपना शानदार खेल दिखाया और यह मैच मेरे लिए करिश्मे की तरह रहा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राफेल नडाल, लुकास रोसोल, Rafael Nadal, Lukas Rosol, Wimbledon Tennis Tornament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com