विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2018

टेनिस : स्‍पेन के राफेल नडाल का ध्‍यान ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में शुरुआती मैच जीतने पर

स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल का ध्‍यान वर्ष के पहले ग्रैंडस्‍लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना पहला मैच जीतने पर है.

टेनिस : स्‍पेन के राफेल नडाल का ध्‍यान ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में  शुरुआती मैच जीतने पर
राफेल नडाल को पिछले साल ऑस्‍ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था (फाइल फोटो)
  • पिछले साल फाइनल में हार गए थे नडाल
  • फेडरर ने पांच सेट के मुकाबले में हराया था
  • पहला मैच सोमवार को एस्‍ट्रेला से खेलेंगे नडाल
मेलबर्न: स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल का ध्‍यान वर्ष के पहले ग्रैंडस्‍लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना पहला मैच जीतने पर है. उन्‍होंने कहा कि टूर्नामेंट के अंतर्गत फाइनल में रोजर फेडरर से पांच सेटों के मैच में हारना उनका पिछले साल का सबसे निराशाजनक पल था. नडाल के अनुसार, इस हार से उन्हें इस साल के पहले ग्रैंड स्लैम में अतिरिक्त प्ररेणा नहीं मिलेगी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को नडाल के हवाले से लिखा है, "पिछले साल से किसी भी तरह की प्ररेणा लेना असंभव है." उन्होंने कहा, "अगर आप ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए सौ फीसदी प्रेरित नहीं हैं तो आप शायद खेल को पसंद नहीं करते हैं."

यह भी पढ़ें: ऑस्‍ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने जीता ब्रिस्बेन इंटरनेशनल खिताब

नडाल ने पिछले साल दो ग्रैंडस्लैम, अमेरिकी ओपन और फ्रेंच ओपन के खिताब अपने नाम किए थे. उन्‍होंने सर्वोच्च वरीयता के साथ शुरुआत करने को लेकर कहा, "20वें स्थान से बेहतर है पहले स्थान से शुरुआत करना, लेकिन हर कोई शून्य से शुरुआत करना चाहता है. मैं शून्य से शुरुआत करूंगा. यह नया सीजन है, उत्साह से भरा. मुझे उम्मीद है कि मैं स्वस्‍थ रहूंगा और सबसे अहम टेनिस का आनंद उठाऊंगा."
वीडियो: सेरेना विलियम्‍स ने जीता अपना 23वां ग्रैंडस्‍लैम

उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ अपने पहले दौर के बारे में सोच रहा हूं. यह साल का मेरा पहला मैच है. मैं इससे आगे कुछ और नहीं सोचना चाहता. मैं एक-एक दिन के हिसाब से आगे बढ़ूंगा." नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में सोमवार को डोमिनिक रिपब्लिक के विक्टर एस्ट्रेला से भिड़ेंगे.(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australian Open, Rafael Nadal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com