विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2016

पैरालिम्पिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को गर्लफ्रेंड की हत्या के लिए छह साल की कैद

पैरालिम्पिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को गर्लफ्रेंड की हत्या के लिए छह साल की कैद
  • पिछले साल अक्टूबर में पिस्टोरियस को सुनाई गई थी सिर्फ 5 साल की सजा
  • रीवा स्टीनकैम्प की हत्या साल 2013 में वैलेंटाइन डे पर हुई थी
  • ऑस्कर पिस्टोरियस 'ब्लेड रनर' के नाम से मशहूर हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीकी पैरालिम्पिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को उसकी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैम्प की हत्या के आरोप में प्रिटोरिया हाईकोर्ट ने दोषी करार दिया है। उन्हें छह साल की कैद की सज़ा सुनाई है।

इससे पहले पिछले महीने न्यायाधीश तोकोजीले मसीपा ने तीन दिन की अदालती सुनवाई खत्म होने के बाद कहा था कि ऑस्कर को सज़ा का ऐलान 6 जुलाई को किया जाएगा। हालांकि पिस्टोरियस को हत्या के लिए मिलने वाली न्यूनतम सजा 15 साल से आधी से भी कम सजा दी गई है। इसके पीछे यह तर्क दिया गया कि पिस्टोरियस ने अपने बयान में घुसपैठिये को गोली मारने की बात कही थी।

जब अदालत ने पिछले साल अक्टूबर में 'ब्लेड रनर' के नाम से मशहूर ऑस्कर पिस्टोरियस को रीवा की हत्या के लिए सिर्फ पांच साल की सजा सुनाई थी, तो दुनियाभर में इस मसले पर नज़र रख रहे लोगों को बहुत हैरानी हुई थी। तब उन्हें रीवा की गैर-इरादतन हत्या का दोषी करार दिया गया था, एक साल की सजा के बाद पिछले साल अक्टूबर में उन्हें रिहा कर दिया गया था।

पिछले ही साल दिसंबर में अपील अदालत ने उन पर हत्या का मामला चलाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद उन्हें रीवा की हत्या का दोषी मानते हुए छह साल की सजा सुनाई गई।

रीवा की हत्या वर्ष 2013 में वैलेंटाइन डे, यानी 14 फरवरी को की गई थी। पिस्टोरियस ने अपने बेडरूम के टायलेट के दरवाजे को भेदते हुए चार गोलियां दागी थीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑस्कर पिस्टोरियस, ऑस्कर पिस्टोरियस को कैद की सज़ा, रीवा स्टीनकैम्प, गर्लफ्रेंड की हत्या, पैरालिम्पिक एथलीट, दक्षिण अफ्रीकी एथलीट, ब्लेड रनर, Oscar Pistorius, Reeva Steenkamp, Blade Runner, Oscar Pistorius Sentenced
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com