विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2018

टेनिस: ऑस्‍ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने जीता ब्रिस्बेन इंटरनेशनल खिताब

ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने सीधे सेटों में अमेरिका के रेयान हेरिसन को हराकर रविवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में मेंस सिंगल्‍स वर्ग का खिताब जीत लिया है.

टेनिस: ऑस्‍ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने जीता ब्रिस्बेन इंटरनेशनल खिताब
22 वर्षीय निक किर्गियोस ने अपने करियर में चौथा खिताब जीता है (AFP फोटो)
  • अमेरिका के रेयान हेरिसन को हराया
  • फाइनल मैच 6-4, 6-2 से जीता
  • यह उनका वर्ष 2018 का पहला खिताब
ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने सीधे सेटों में अमेरिका के रेयान हेरिसन को हराकर रविवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में मेंस सिंगल्‍स वर्ग का खिताब जीत लिया है. उन्‍होंने फाइनल मुकाबले में अमेरिका के रेयान हेरिसन को शिकस्‍त देकर इस साल का अपना पहला खिताब हासिल किया. 21वीं विश्‍व वरीयता प्राप्त किर्गियोस ने एक घंटे 13 मिनट तक चले मैच में 47वीं विश्व वरीयता प्राप्त हेरिसन को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से शिकस्‍त दी.

यह भी पढ़ें: पूर्व नंबर वन महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्‍स भी ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटीं

अपनी जीत के बाद किर्गियोस ने कहा, "इस पूरे सप्ताह मुझे अच्छा महसूस हो रहा था. मुझे घर जैसा महसूस हो रहा था." दर्शकों का धन्यवाद करते हुए किर्गियोस ने कहा, "जब भी मैं इस कोर्ट पर खेलने उतरा हूं, तो मुझे बहुत अच्छा समर्थन मिला है. मुझे इन दर्शकों के सामने खेलना अच्छा लगता है. हालांकि, कभी-कभी परिणाम उस मुताबिक नहीं होते, लेकिन मैं इसकी प्रशंसा करता हूं."

वीडियो: सेरेना ने वीनस को हराकर 23वां ग्रैंडस्‍लैम जीता ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने करियर में चौथा खिताब जीता है. इससे पहले, उन्होंने टोक्यो, एटलांटा और मार्सिले में खिताबी जीत हासिल की थी. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nick Kyrgios, Brisbane International Title
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com