विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2017

बॉक्‍सिंग: एमसी मेरीकॉम ने एशियाई चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

भारतीय बॉक्सिंग की ‘वंडर गर्ल’ एमसी मेरीकॉम ( 48 किलो ) ने एशियाई मुक्केबाजी में पांचवीं बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया.

बॉक्‍सिंग: एमसी मेरीकॉम ने एशियाई चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
2014 के एशियाई खेलों के बाद मेरीकॉम का पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है (फाइल फोटो)
  • उत्तर कोरिया की किम ह्यांग मि को 5-0 से हराया
  • एक साल में मेरीकाम का यह पहला पदक है
  • एशियाई मुक्केबाजी में पांचवीं बार स्वर्ण जीता
हो चि मिन्ह सिटी ( वियतनाम ): भारतीय बॉक्सिंग की दिग्‍गज एमसी मेरीकॉम ( 48 किलो ) ने एशियाई मुक्केबाजी में पांचवीं बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. पांच बार की विश्व चैम्पियन और ओलिंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता मेरीकॉम ने लगभग एकतरफा मुकाबले में उत्तर कोरिया की किम ह्यांग मि को 5-0 से हराया. यह 2014 एशियाई खेलों के बाद मेरीकॉम का पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है और एक साल में उनका पहला पदक है.35 वर्ष की मेरीकॉम का सामना मि के रूप में सबसे आक्रामक प्रतिद्वंद्वी से था लेकिन वह इस चुनौती के लिये तैयार थीं. अब तक पहले तीन मिनट एक-दूसरे को आंकने में जाते रहे थे लेकिन इस मुकाबले में शुरुआती पलों से ही खेल आक्रामक रहा.

यह भी पढ़ें:   मेरीकॉम ने माना, बॉक्सिंग रिंग और संसद के बीच तालमेल बनाना आसान नहीं

मेरीकॉम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी के हर वार का माकूल जवाब दिया. दोनों ओर से तेज पंच लगाए गए. मेरीकाम उसके किसी भी वार से विचलित नहीं हुई और पूरे सब्र के साथ खेलते हुए जीत दर्ज की.

वीडियो: एमसी मेरीकॉम से विशेष बातचीत
इससे पहले मेरीकॉम ने जापान की सुबासा कोमुरा को 5-0 के अंतर से हराते हुए चैंपियनशिप के फाइनल में स्‍थान बनाया था. राज्यसभा सांसद और ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम 5 साल तक 51 किलो वर्ग में भाग लेने के बाद 48 किलोवर्ग में लौटी हैं. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MC Mary Kom, Asian Boxing Championship, Gold Medal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com