विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2018

इस नाराजगी के कारण बेटी की शादी में शिरकत नहीं करेंगे महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना..

डिएगो माराडोना की बेटी ने उनकी (माराडोना की ) मौजूदा पत्नी को शादी का न्यौता नहीं दिया है, इससे यह महान फुटबॉलर खासा नाराज है.

इस नाराजगी के कारण बेटी की शादी में शिरकत नहीं करेंगे महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना..
माराडोना की बेटी डालमा की शादी अप्रैल में होनी है (फाइल फोटो)
  • माराडोना की बेटी डालमा की शादी अप्रैल में है
  • डालमा ने अपनी सौतेली मां को नहीं भेजा है शादी का न्यौता
  • क्लाउडिया विलाफाने से हुई थी माराडोना की पहली शादी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ब्यूनस आयर्स: डिएगो माराडोना की बेटी ने उनकी (माराडोना की ) मौजूदा पत्नी को शादी का न्यौता नहीं दिया है, इससे यह महान फुटबॉलर खासा नाराज है. अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए माराडोना ने विवाह समारोह ने नहीं जाने का फैसला किया है. गौरतलब है कि माराडोना की बेटी डालमा की शादी अप्रैल में आंद्रेस काल्डारेली से होनी है, लेकिन उसने अपनी सौतेली मां को इसका न्यौता नहीं भेजा है. अर्जेंटीना का वर्ल्‍डकप जिताने वाली फुटबॉल टीम के सदस्‍य रह चुके माराडोना से जब पूछा गया कि क्या वह शादी में जायेंगे, उन्होंने कहा,‘रोशियो मेरी पत्नी है और अगर उसे नहीं बुलाया गया तो मैं भी नहीं जाऊंगा.’

उन्होंने कहा,‘वह दुनिया की पहली या आखिरी लड़की नहीं होगी जिसकी शादी में उसके पिता नहीं गए हों.’ माराडोना ने क्लाउडिया विलाफाने से शादी की थी जिससे उनकी दो बेटियां डालमा और जियानिना हैं. इनके अलावा अन्य महिलाओं से भी उनके तीन बच्चे हैं.

गौरतलब है कि माराडोना और ब्राजील के पेले को  विश्व का 'महानतम' फुटबाल खिलाड़ी माना जाता है. एक टीवी कार्यक्रम में ब्राजील के फुटबॉल के दिग्गज रोनाल्डो नाराजियो ने हाल ही में कहा था कि  माराडोना विश्व के महानतम फुटबाल खिलाड़ी हैं. उनसे मिलना हमेशा से एक सुखद अहसास रहा है." (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com