विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2018

ISSF WORLD CUP: भारत की मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्‍टल इवेंट में स्‍वर्ण पर निशाना साधा...

आईएसएसएफ वर्ल्‍डकप में भारत ने एक और स्‍वर्ण जीता है. प्रतियोगिता गुवादालाजारा (मैक्सिको) में चल रही है,

ISSF WORLD CUP: भारत की मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्‍टल इवेंट में स्‍वर्ण पर निशाना साधा...
मनु भाकर ने फाइनल में 237.5 पॉइंट का स्कोर किया
  • मैक्सिको में आयोजित हो रही प्रतियोगिता
  • मनु ने 237.5 पॉइंट का स्कोर किया
  • मैक्सिको की शूटर ने जीता रजत पदक
नई दिल्‍ली: आईएसएसएफ वर्ल्‍डकप में भारत ने एक और स्‍वर्ण जीता है. प्रतियोगिता गुवादालाजारा (मैक्सिको) में चल रही है, इसमें भारत की मनु भाकर ने प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा है.16 साल की  किशोरी भाकर ने रविवार रात हुए फाइनल में 237.5 पॉइंट का स्कोर किया. मैक्सिको की अलेजांड्रा जावला वाजक्यूज ने रजत जीता जबकि कांस्‍य पदक फ्रांस की केलीन गोबरविले के हिस्‍से में आया. 
इससे पहले, भारत के शाहजर रिजवी ने चैंपियनशिप की पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी बनाया है. रिजवी ने शनिवार की शाम टूर्नामेंट के पहले दिन फाइनल मुकाबले में 242.3 कर रिकॉर्ड स्कोर बनाया. रिजवी ने ओलिंपिक चैंपियन जर्मनी के क्रिस्टियन रीत्ज को मात दी थी. रीत्ज को 239.7 के स्कोर के साथ रजत से ही संतोष करना पड़ा था. वीडियो: एशियाई खेलों में जीतू ने दिलाया भारत को स्‍वर्ण पदक
भारत के ही जीतू राय ने 219 के स्कोर के साथ इस मुकाबले का कांस्‍य पदक जीता था. इस इवेंट के फाइनल में प्रवेश करने वाले तीसरे भारतीय निशानेबाज ओम प्रकाश मिथारवल 198.4 अंकों के साथ चौथे पायदान पर रहे थे. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISSF World Cup, Manu Bhaker
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com