विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2015

17वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले लिएंडर पेस ने बनाया खास रिकॉर्ड

17वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले लिएंडर पेस ने बनाया खास रिकॉर्ड
मार्टिना हिंगिस और लिएंडर पेस
नई दिल्ली: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने शुक्रवार को न्यूयार्क में हुए अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल वर्ग में अपनी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ जीत दर्ज कर करियर का 17वां ग्रैंड स्लैंम खिताब हासिल किया।

कोलकाता में 17 जून, 1973 को वेस पेस और जेनिफर पेस के घर जन्मे 42 वर्षीय पेस मिश्रित युगल वर्ग में नौ ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले विश्व पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पेस ने अब तक 17 ग्रैंड स्लैम जीते हैं, जिसमें नौ मिश्रित युगल खिताब और आठ पुरुष युगल खिताब हैं।

पेस की ग्रैंड स्लैम उपलब्धियां:

पुरुष युगल खिताब :
ऑस्ट्रेलिया ओपन : (2012)
फ्रेंच ओपन : (1999, 2001, 2009)
विंबलडन : (1999)
अमेरिकी ओपन : (2006, 2009, 2013)

मिश्रित युगल खिताब :
ऑस्ट्रेलिया ओपन : (2003, 2010, 2015)
विंबलडन : (1999, 2003, 2010, 2015)
अमेरिकी ओपन : (2008, 2015)

पेस अब तक अपने करियर में फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल खिताब नहीं जीत पाए हैं। हालांकि पेरिस में वह तीन बार पुरुष युगल खिताब जीत चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टेनिस, लिएंडर पेस, अमेरिकी ओपन 2015, मिश्रित युगल, मार्टिना हिंगिस, 17वां ग्रैंड स्लैंम खिताब, Leander Paes, 17th Grand Slam, US Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com