पेस-हिंगिस की जोड़ी ने यूएस ओपन का मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता. (सौजन्य : AFP)
लिएंडर पेस ने अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत लिया है। चौथी वरियता प्राप्त पेस-मार्टिना की जोड़ी ने फाइनल में बेथनी मैटक सैंड्स और सैम क्वेरी की जोड़ी को 6-4, 3-6, 10-7 से हराया।
दोनों ने पहला सेट आसानी से 6-4 से अपना नाम किया। दूसरे सेट में सैम-सैंड्स की जोड़ी ने वापसी करते हुए 6-3 से बाजी मारी, लेकिन तीसरा सेट टाई ब्रैकर तक गया। जहां पर इस जोड़ी ने पिछड़ने के बाद वापसी की और 10-7 से सेट जीतकर फाइनल अपने नाम कर लिया।
गौरतलब है कि इस साल इस जोड़ी का यह तीसरा मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम टाइटल है। इससे पहले यह जोड़ी इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन का खिताब जीत चुकी है। पेस के लंबे करियर का यह दूसरा यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स खिताब है। कुल मिलाकर उन्होंने अपने करियर में 17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
यूएस ओपन, लिएंडर पेस, मार्टिना हिंगिस, मिक्स्ड डबल्स, टेनिस, US Open, Leander Paes, Martina Hingis, Mixed Doubles, Tennis