विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2018

ऑस्‍ट्रेलियन ओपन: हर साल रोजर फेडरर को खत लिखते हैं महान केन रोसवाल, इसमें होती है यह छोटी सी बात...

टेनिस के सर्वकालीन सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ि‍यों में से एक स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर आज भी खेलप्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं.

ऑस्‍ट्रेलियन ओपन: हर साल रोजर फेडरर को खत लिखते हैं महान केन रोसवाल, इसमें होती है यह छोटी सी बात...
रोजर फेडरर के प्रशंसकों में महान टेनिस खिलाड़ी केन रोसवाल भी शामिल हैं (फाइल फोटो)
  • दुनियाभर में बड़ी संख्‍या में लोग हैं फेडरर के फैन
  • ऑस्‍ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुके हैं रोसवाल
  • हर साल खत फेडरर के लॉकर रूम में रखवाते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न: टेनिस के सर्वकालीन सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ि‍यों में से एक स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर आज भी खेलप्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं. उम्रदराज होने के बावजूद दुनियाभर में फेडरर के फैंस की संख्‍या में कमी नहीं आई है. फेडरर के प्रशंसकों में महान टेनिस खिलाड़ी केन रोसवाल भी शामिल हैं. वर्ष के पहले ग्रैंडस्‍लैम, आस्ट्रेलियाई ओपन के दौरान रोसवाल एक भावभीना पत्र रोजर फेडरर के लिए लिखते हैं और उसे उनके लॉकर रूम में रखवाते हैं. रोसवाल का फेडरर को खत लिखने का यह सिलसिला कई वर्षों से जारी है. रोसवाल का यह खत दरअसल, कागज का एक छोटा सा टुकड़ा होता है जिस पर वे अपनी खूबसूरत लिखावट में छोटा सा नोट लिखकर वॉचमैन को देते हैं. रोसवाल ने एक अखबार के साथ बातचीत के दौरान यह खुलासा किया.उन्होंने 'द ऑस्ट्रेलियन' अखबार से कहा,‘मैं छोटा सा पत्र लिखता हूं. गुड लक. उम्मीद है कि परिवार कुशल से होगा. बस इतना ही.’ उन्होंने कहा ,‘मेरे एक्रीडेशन पास से मैं ड्रेसिंग रूम में नहीं जा सकता । मैं उनकी निजता में खलल नहीं डालना चाहता इसलिये मैने पत्र लिखने का तरीका तलाशा.’रोसवाल ने कहा कि वह कई बार फेडरर से मिल चुके हैं और वह उनके बड़े मुरीद हैं.

वीडियो: वीनस को हराकर सेरेना ने जीता अपना 23वां ग्रैंडस्‍लैम

उन्होंने कहा,‘फेडरर के के लाखों प्रशंसक हैं जिनमें से मैं भी हूं. वह काफी समय से बड़े टूर्नामेंट जीत रहा है. अभी भी उनके भीतर काफी टेनिस बाकी है.’ रोसवाल ने 1972 में 37 बरस की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता था. फेडरर 36 साल की उम्र में अपना खिताब बरकरार रखने उतरेंगे. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com