विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

हॉकी रैंकिंग: छठे स्‍थान के साथ ही किया भारतीय पुरुष टीम ने साल का समापन

भारत की पुरुष और महिला टीमों ने साल का अंत अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की ताजा रैंकिंग में क्रमश: छठे और 10वें स्थान के साथ किया है. भारत की पुरुष टीम ने हाल ही में हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में कांस्य पदक अपने नाम किया है. पुरुष टीम ने साल की शुरुआत छठे स्थान के साथ की थी और इस स्थान को पूरे साल बनाए रखा.

हॉकी रैंकिंग: छठे स्‍थान के साथ ही किया भारतीय पुरुष टीम ने साल का समापन
भारतीय पुरुष टीम ने हाल ही में हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में कांस्य जीता है (फाइल फोओ)
  • साल की शुरुआत पुरुष टीम ने छठे स्‍थान से ही की थी
  • वर्ल्‍ड लीग फाइनल्‍स में टीम ने जीता है कांस्‍य पदक
  • भारतीय महिला हॉकी टीम 10वें स्‍थान पर है
लुसाने: भारत की पुरुष और महिला टीमों ने साल का अंत अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की ताजा रैंकिंग में क्रमश: छठे और 10वें स्थान के साथ किया है. भारत की पुरुष टीम ने हाल ही में हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में कांस्य पदक अपने नाम किया है. पुरुष टीम ने साल की शुरुआत छठे स्थान के साथ की थी और इस स्थान को पूरे साल बनाए रखा. भारत के 1566 अंक हैं. वह पांचवें स्थान पर रहने वाली जर्मनी को पीछा नहीं कर सकी. जर्मनी के 1680 अंक हैं. महिला टीम ने इस साल की शुरुआत 12वें स्थान के साथ की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने एशिया कप में जीत हासिल करते हुए स्पेन और जापान को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष-10 में प्रवेश किया.

यह भी पढ़ें: कप्‍तान मनप्रीत ने कहा, 'हमारा फोकस सिर्फ मेडल जीतने पर था'

पुरुष रैंकिंग में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया ने ओलिंपिक पदक विजेता को हटा कर अपना कब्जा जमा लिया. ऑस्ट्रेलिया ने बीते रविवार को ही अर्जेंटीना को हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में मात देकर स्वर्ण पदक जीता है. बेल्जियम, नीदरलैंडस, जर्मनी अपने तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर कायम हैं. वहीं स्पेन एक स्थान आगे बढ़कर आठवें स्थान पर आ गया है.

वीडियो: मलेशिया को हराकर भारतीय टीम ने एशिया कप जीता
महिलाओं की रैंकिंग में नीदरलैंड्स ने अपना पहला स्थान कायम रखा है. नीदरलैंड्स ने पिछले महीने ही एचडब्ल्यूएल फाइनल का खिताब अपने नाम किया है. इंग्लैंड और अर्जेंटीना दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं. न्यूजीलैंड के हिस्से चौथा स्थान आया है. जर्मनी, अमेरिका और चीन क्रमश: छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FIH Rankings, Indian Men Team, Women Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com