पंकज आडवाणी ने खिताबी मुकाबले में इंग्लिश खिलाड़ी को दी मात.
- पंकज आडवाणी ने माइक रसेल को 6-2 से दी शिकस्त
- पंकज ने पिछले साल बेंगलुरु में भी खिताब जीता था
- सेमीफाइनल में पंकज ने हमवतन रूपेश शाह को हराया था
दोहा:
भारत के दिग्गज क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने आईएसएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में इंग्लैंड के माइक रसेल को हराकर करियर का 17वां विश्व खिताब जीता. आडवाणी ने रसेल को 6-2 (0-155, 150-128, 92-151, 151-0, 151-6, 151-0, 150-58, 150-21) से हराया. इस तरह से उन्होंने 150 से अधिक फ्रेम में अपना खिताब बचाए रखा. उन्होंने पिछले साल बेंगलुरु में भी खिताब जीता था.
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान को पटखनी देकर भारत ने जीती एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप
भारतीय खिलाड़ी की बेस्ट ऑफ 11 प्रारूप में शुरुआत अच्छी नहीं रही. रसेल ने 155 के शानदार ब्रेक के साथ शुरुआत में बढ़त बनाई. इसके बाद आडवाणी ने अगला फ्रेम जीतकर बराबरी की, लेकिन रसेल ने 84 और 67 के ब्रेक से फिर से बढ़त बना ली.इसके बाद तो आडवाणी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार पांच फ्रेम जीतकर खिताब अपने नाम किया.
यह भी पढ़ें : गिलक्रिस्ट को हराकर पंकज आडवाणी ने रचा इतिहास
किसी भी खेल में सर्वाधिक विश्व खिताब जीतने वाले भारतीय आडवाणी ने इससे पहले सेमीफाइनल में हमवतन रूपेश शाह को 5-2 से, जबकि रसेल ने सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को 5-1 से हराया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pankaj Advani