भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से रह गई (फाइल फोटो)
हेस्टिंग्स:
तीन गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम वापसी नहीं कर सकी और हॉक्स-बे कप के क्वार्टर फाइनल में जापान से 1-3 से हार गई।
जापान ने पांचवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इसके बाद अगले दो मिनट में दो और गोल करके 3-0 से बढ़त बना ली।
भारतीय टीम को पहला पेनल्टी कॉर्नर 14वें मिनट में मिला जिसे रानी ने गोल में बदला। हाफ टाइम तक जापान 3-1 से आगे था।
तीसरे क्वार्टर में भारतीयों ने हमले बोले, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जापानी डिफेंडरों ने बेहद मुस्तैदी दिखाई। भारत के लिए पूनम का निशाना चूका, जबकि कप्तान दीपिका भी गोल करने में नाकाम रहीं।
आखिरी क्वार्टर में भारत को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन गोल नहीं हो सका। जापान की गोलकीपर असानो साकियो ने आखिरी मिनटों में रानी का गोल बचाया।
भारत अब शनिवार को कनाडा से क्लासीफिकेशन मैच खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड अन्य सेमीफाइनल में क्रमश: आयरलैंड और कोरिया से खेलेंगे।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हॉक्स-बे कप, भारतीय महिला हॉकी टीम, हॉकी, भारत बनाम जापान, Hawke's Bay Cup, Indian Women Hockey Team, Hockey, India Vs Japan