विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2012

इंडिया ओपन : संघर्षपूर्ण मुकाबले में जियांग से हारीं सिंधु

महिला एकल वर्ग में भारत की युवा स्टार पीवी सिंधु इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: महिला एकल वर्ग में भारत की युवा स्टार पीवी सिंधु इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। सिंधु ने क्वार्टर फाइनल मैच में शुक्रवार को टूर्नामेंट की चौथी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी यानजियाओ जियांग को कड़ी टक्कर दीं लेकिन वह अपनी हार को नहीं टाल सकीं।

सिंधु ने हालांकि जियांग को हारते-हारते दिखा दिया कि वह भी आसानी से हार नहीं मानने वाली हैं। सिंधु यह मैच 21-18, 12-21, 18-21 से हार गई।

विश्व की 28वीं वरीयता प्राप्त सिंधु ने सातवीं वरीय अनुभवी जियांग को जीत के लिए 56 मिनट तक इंतजार कराया। सिंधु ने दूसरे दौर में टूर्नोमंट की आठवीं वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी जी ह्यून सुंग को पराजित किया था।

इससे पहले, टूर्नामेंट की दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की ली जुइरेई ने आसान जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जुईरेई ने क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर की जुआन गू को 21-15, 21-11 से पराजित किया।

जुइरेई ने यह मैच मात्र 29 मिनट में अपने नाम किया। विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त जुइरेई और 17वीं वरीय गू के बीच यह कुल चौथी भिड़ंत थी। इससे पहले दो बार जुइरेई की जीत हुई थी जबकि एक बार गू को जीत मिली थी।

मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के तोंतोवी अहमद और लिलियाना नैस्तीर की दूसरी वरीय जोड़ी ने चीन के हेनबीन ही और यिजिन बाओ 21-14, 21-16 से हराया।

शुक्रवार को दोपहर तीन बजे सत्र की शुरुआत के साथ ही दो चौंकाने वाले परिणाम सामने आए थे। पुरुष वर्ग में टूर्नामेंट के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेनमार्क के पीटर गेड और महिला वर्ग में शीर्ष वरीय चीन की शिजियान वांग की चुनौती समाप्त हो गई जबकि मिश्रित युगल वर्ग में कोरिया के योंग देई ली और जुंग इयूनु हा की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

इस जोड़ी ने जापान के शिनतारो इकेदा और रेइको शियोता की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 19-21, 21 -13, 21-4 से हराया। पुरुष एकल में गेड और महिला एकल में शिजियान की हार वाकई चौंकाने वाली रही।

विश्व के पांचवें वरीय गेड को विश्व के 17वें वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी शोन वान हू ने 24-22, 21-18 से पराजित किया। इससे पहले गेड और हू के बीच छह बार भिड़ंत हुए थी और हर बार गेड ने जीत हासिल की थी।

शिजियान को खिताब का दावेदार माना जा रहा था। उन्हें टूर्नामेंट की छठी वरीयता प्राप्त जर्मन खिलाड़ी जूलिएन शेंक ने 6-21, 21-10, 21-16 से पराजित किया।

यह मैच एक घंटा चला। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह आठवीं भिड़ंत थी। इससे पहले पांच बार शिजियान विजयी रही थीं जबकि दो बार शेंक को जीत मिली थी।

पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के कीन कीत कू और बून हेयोंग तान की छठी वरीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। इस जोड़ी को इंडोनेशिया के अन्गा प्रातामा और रेयान अंगुग सापुत्रा की गैर वरीय जोड़ी ने 21-18, 15-21, 21-19 से हराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडिया ओपन, India Open, जियांग, PV Sindhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com