विज्ञापन

वर्ल्ड कप में हार से भी नहीं सीखे- एशियाड से ठीक पहले हॉकी इंडिया में फिर बवाल, अधिकारियों में माथा फुटौव्वल

वर्ल्ड कप से पहले हॉकी इंडिया के जर्सी-विवाद के बाद से अधिकारियों की तनातनी उभरकर सामने आ गई. अब जापान एशियाड से ठीक पहले अधिकिरयों की ईमेलबाज़ी के ज़रिये लड़ाई जगजाहिर हो चुकी है. 

वर्ल्ड कप में हार से भी नहीं सीखे- एशियाड से ठीक पहले हॉकी इंडिया में फिर बवाल, अधिकारियों में माथा फुटौव्वल
हॉकी इंडिया
NDTV

वर्ल्ड कप हॉकी को बीते अभी 15 दिन भी नहीं हुए हैं और वहां मिली हार से कम से कम हॉकी इंडिया के अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है. हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने एक बार फिर एक-दूसरे के ख़िलाफ़ म्यान से तलवारें निकाल ली हैं. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने महानिदेशक- DG कमांडर आरके श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस भिजवाया और तत्काल प्रभाव से उनके सारे पावर छीनने का एलान कर दिया. 

फिर NDTV को मिले खत के मुताबिक हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल भोला नाथ सिंह के ईमेल से साफ़ हो गया कि उन्होंने इसे प्रेसीडेंट के खत को अवैध या ग़ैरकानूनी साबित कर दिया है. जनरल सेक्रेटरी भोला नाथ सिंह के मुताबिक इस ख़त को EB (एक्ज़ेक्यूटिव बोर्ड) से मंज़ूरी नहीं मिली है. 

खेल से ज़्यादा ईमेल

15 से 30 अगस्त के बीच बेल्जियम और हॉलैंड में खेले गए वर्ल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष हॉकी टीम 8वें नंबर पर रही. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में 6 मैच खेले, 2 जीते, 1 मैच ड्रॉ रहा और तीन में से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया मगर पोडियम पर जगह नहीं बना सकी. वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के जर्सी-विवाद के बाद से अधिकारियों की तनातनी उभरकर सामने आ गई. अब जापान एशियाड से ठीक पहले अधिकिरयों की ईमेलबाज़ी के ज़रिये लड़ाई जगजाहिर हो चुकी है. 

PTI को मिले ख़त के मुताबिक हॉकी इंडिया के डीजी को पदमुक्त करने के नोटिस में एक से ज़्यादा वजहें बताईं गईं है. दिलीप तिर्की ने अपने वकील के ज़रिये ईमेल से जो नोटिस भेजा है उसमें कहा गया है, 'मेरे मुवक्किल हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की की ओर से हॉकी इंडिया में अनुशासन, जवाबदेही और सुचारू कामकाज बनाए रखने के हित में आपको सूचित किया जाता है कि तत्काल प्रभाव से हॉकी इंडिया के निदेशक महासचिव के तौर पर आपकी सभी शक्तियां समाप्त की जाती हैं.'

जवाबी ईमेल 

NDTV को हासिल जनरल सेक्रेटरी द्वारा भेजे के गए ईमेल में लिखा गया है, 'हॉकी इंडिया लोकतांत्रिक तरीके से काम करता है. एक्ज़ेक्यूटिव बोर्ड-EB की सहमति के बाद हीइस तरह के नोटिस दिये जा सकते हैं. इसलिए EB की सहमति से पहले (DG के ख़िलाफ़) कोई एक्शन नहीं लिया जा सकता है.” NDTV ने प्रेसीडेंट दिलीप तिर्की, जनरल सेक्रेटरी भोला नाथ सिंह (फ़ोन नहीं उठा) और डीजी कमांडर आरके श्रीवास्तव संपर्क साधने की कोशिश की. लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला. 

एशियाड के साथ लॉस एंजेल्स ओलिंपिक 2028 पर ना पड़ जाए असर!

एशियाड  की गोल्ड मेडल विजेता टीम को लॉस एंजेल्स 2028 का टिकट मिलेगा. भारतीय पुरुष टीम एशियाड की डिफेंडिंग चैंपियन है जबकि महिला हॉकी टीम एशियाड की ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता टीम है. महिला टीम ने वर्ल्ड कप में पांचवें स्थान पर आकर 52 साल बाद बेस्ट प्रदर्शन किया.  

मगर एशियाड से ठीक पहले हॉकी टीम के प्रदर्शन का ख़्याल रखे बगैर अधिकारी कुश्ती जैसे दांव-पेच में उलझते दिख रहे हैं. अधिकारियों के बीच सरफ़ुटौव्वल का खेल टीम का मैदान पर फ़ोकस ना बिगाड़ दे इसका डर बड़ा होता जा रहा है.

ये भी पढ़ें-   इंग्लैंड ने 3-0 से किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, बाबर आजम की टीम का पॉइंट्स टेबल में और बिगड़ा हाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com