विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2012

एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हास से हारे फेडरर

जर्मनी के टामी हास ने दूसरी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर को एटीपी ग्रासकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में 7-6, 6-4 से हराकर खिताब जीता।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हाले: जर्मनी के टामी हास ने दूसरी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर को एटीपी ग्रासकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में 7-6, 6-4 से हराकर खिताब जीता।

अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहे 34 वर्षीय हास ने फेडरर की विंबलडन से पहले खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फेरा और अपने करियर का 13वां एटीपी खिताब जीता। स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी फेडरर का इस विंबलडन वार्म अप प्रतियोगिता में छठी बार खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया।

वह रूसी माइकल यूज्नी पर लगातार सेटों में जीत दर्ज करके सातवीं बार हाले में फाइनल में पहुंचे थे। दुनिया के पूर्व नंबर दो खिलाड़ी लेकिन यहां वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले हास ने हमवतन फिलिप कोलश्राइबर को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।

हास ने खिताब जीतने के बाद कहा, ‘यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ सप्ताह है लेकिन जो कुछ हुआ मुझे शाम तक उस पर विश्वास नहीं था। यदि मैच से पहले कोई मुझसे कहता कि मैं सर्वकालिक महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को हराने जा रहा हूं तो मैं उसे पागल समझता।’

फेडरर ने भी हास की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘टाम ने पूरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। मैं उनके लिए उत्साहित हूं।’

हास की फेडरर पर यह करियर में तीसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने हाले में ही 2005 और 2006 में सेमीफाइनल में इस दिग्गज खिलाड़ी को हराया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हाले, ATP Tennis Tournament, टामी हास, रोजर फेडरर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com