मुगुरुजा ने अमेरिका की वारवरा लेपचेंको को 6-0, 6-3 से हराया
- मुगुरुजा ने वारवरा लेपचेंको को सीधे सेटों में हराया
- स्पेन के रोजर फेरर को कुकुशकिन के हाथों मिली हार
- सातवीं वरीयता के सिलिक भी दूसरे दौर में पहुंचे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क:
विंबलडन चैंपियन स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा अमेरिकी ओपन के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं. मुगुरुजा ने पहले दौर में अमेरिका की वारवरा लेपचेंको को 6-0, 6-3 से हराया. स्पेन की टेनिस स्टार को यह मैच जीतने में 53 मिनट लगे. उधर, टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में क्रोएशिया के टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिक ने अपना अच्छा प्रयास जारी रखते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. दूसरी ओर, स्पेन के टेनिस खिलाड़ी डेविड फेरर को हार का सामना कर बाहर होना पड़ा.
2016 में फ्रेंच ओपन जीत चुकीं 23 साल की मुगुरुजा अब अमेरिका की क्लेअर लियू और चीन की यिंग यिंग डुआन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगी. मौजूदा विंबलडन चैम्पियन मुगुरुजा को प्रतियोगिता के लिए निकाले गए ड्रॉ में अमेरिका की वीनस विलियम्स और डेनमार्क की कैरोलिना वोजनियास्की के साथ रखा गया है. पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में सोमवार रात खेले गए मुकाबले में क्रोएशियाई खिलाड़ी सिलिक ने अमेरिका के टी. सैंडग्रेन को मात दी.
यह भी पढ़ें :खिताबी जीत का 'नशा', सुबह 5 बजे तक ड्रिंक करते रहे फेडरर
विश्व वरीयता में सातवें नंबर के खिलाड़ी सिलिक के लिए सैंडग्रेन को मात देना आसान नहीं था. दो घंटे 47 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिलिक ने सैंडग्रेन को 6-4, 6-3, 3-6, 6-3 से मात दी. प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में फेरर को उलटफेर का शिकार होना पड़ा. उनको मिखेल कुकुशकिन ने टूनार्मेंट से बाहर का रास्ता दिखाया. पहले दौर में फेरर को मिखेल ने 6-4, 3-6, 2-6, 1-6 से मात देकर दूसरे दौर में जगह बनाई.
वीडियो : ऑस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर की बादशाहत
इसके अलावा, जो विलफ्रेड ने रोमानिया के मॉरियस कोपिल को 6-3, 6-3, 6-4 से और अमेरिका के जोन इसनेर ने फ्रांस के पिएरे हुगेस हर्बर्ट को 6-1, 6-3, 4-6, 6-3 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं