विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2018

Commonwealth Games 2018: मीराबाई चानू ने रिकॉर्ड के साथ भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

48 किग्रा भार वर्ग में मलेशिया की रैनाइवोसोआ मैरी दूसरे, तो श्रीलंका की गोम्स दिनुषा को कांस्य पदक मिला. मलेशियाई खिलाड़ी ने कुल 170 किग्रा, तो वहीं श्रीलंका की गोम्स ने 155 किग्रा भार वजन उठाया.

Commonwealth Games 2018: मीराबाई चानू ने रिकॉर्ड के साथ भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
मीराबाई चानू
  • चानू का स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में ही रिकॉर्ड
  • मलेशिया को रजत, तो श्रीलंका को कांस्य
  • चानू ने दोनों प्रतिद्वंद्वियों को मीले पीछे छोड़ा
गोल्ड कोस्ट: भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में महिलाओं के भारत्तोलन के 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया. यह खेलों में भारत को मिलने वाला पहला स्वर्ण पदक रहा. इससे पहले वेटलिफ्टिंग में ही गुरुराजा ने भारत को रजत दिलाया था. बहरहाल मीराबाई चानू ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों ही वर्गों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को मीलो तो पीछे छोड़ा ही, कॉमनवेल्थ खेलों में नया रिकॉर्ड भी बना दिया. 
   मीराबाई को लेकर शुरुआत से ही चर्चा चल रही थी. और उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि वास्तव में उन्होंने प्रतियोगिता को लेकर कितनी बेहतरीन तैयारी की थी. 48 किग्रा भार वर्ग में मलेशिया की रैनाइवोसोआ मैरी दूसरे, तो श्रीलंका की गोम्स दिनुषा को कांस्य पदक मिला. मलेशियाई खिलाड़ी ने कुल 170 किग्रा, तो वहीं श्रीलंका की गोम्स ने 155 किग्रा भार वजन उठाया.
 
chanu graphics

यह भी पढ़ें:  Commonwealth Games 2018: बैडमिंटन में भारत ने की जीत से शुरुआत, मिक्स्ड टीम वर्ग में श्रीलंका को रौंदा

लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी मीराबाई चानू के सामने बिल्कुल भी नहीं ठहर सकीं. मीराबाई ने खेलों में स्नैच औऐर क्लीन एंड जर्क दोनों ही कैटेगिरी में रिकॉर्ड स्कोर किया. जहां उन्होंने स्नैच वर्ग के तीसरे प्रयास में 86 किग्रा वजन उठाया, तो वहीं क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में मीराबाई ने 110 किग्रा भार वजन उठाया.

VIDEO: कुछ दिन पहले भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने एनडीटीवी से बात की थी. 
कुल मिलाकर मीरबाई चानू ने 196 किग्रा वजन उठाकर यह सुनिश्चित कर दिया कि भारत की झोली से पहला स्वर्ण कोई भी नहीं छीनने जा रहा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerabai Chanu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com