भारतीय दल को युवा स्टार निशानेबाज मनु भाकर से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं
- ऑस्ट्रेलिया ने कुल 852 स्वर्ण पदक जीते हैं
- कुल 71 देश और एवं टैरेटरी हिस्सा ले रहे हैं
- इन खेलों में 24 प्रतियोगिताएं हैं
नई दिल्ली:
कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक ऑस्ट्रेलिया ने ही सबसे अधिक स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं. उसने कुल 852 स्वर्ण पदक जीते हैं. ऐसे में चार अप्रैल से गोल्ड कोस्ट में शुरू हो कॉमनवेल्थ गेम्स के 21वें संस्करण में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश पदक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए अपने स्वर्ण पदकों की संख्या को बढ़ाने की होगी.
यह भी पढ़े : Commonwealth Games 2018: इन खेलों पर टिकी हैं भारतीय दल की पदक जीतने की उम्मीद...
VIDEO: खेलों से जुड़े इस वीडियो का लुत्फ उठाइए.
इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 71 देश और एवं टैरेटरी हिस्सा ले रहे हैं, जो कभी ब्रिटेन के आधीन थे और इनकी कुल आबादी 2.1 अरब है. इन खेलों में 24 प्रतियोगिताएं हैं. इनमें आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, साइक्लिंग ट्रैक, हॉकी, लॉन बॉल्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, रिदमिक जिम्नास्टिक्स, निशानेबाजी, स्क्वॉश, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती शामिल हैं.Two sleeps out from the Opening Ceremony, are you up to speed on all things #GC2018? Get the latest on the athletes, sport, Festival 2018 and more now over at In Focus: https://t.co/JJA1EDzBiX pic.twitter.com/sXtPzSPw1l
— Gold Coast 2018 (@GC2018) April 2, 2018
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स के 21वें संस्करण का आयोजन हो रहा है. इसके 20वें संस्करण का आयोजन 2014 में ग्लास्गो में हुआ था, वहीं 19वें संस्करण का आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था. भारत ने 2010 में पहली बार कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी की थी. कॉमनवेल्थ खेलों के आयोजकों के अनुसार, अब तक सभी प्रतियोगिताओं के कुल 10 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है. एक नजर गोल्ड कोस्ट में खेल गांव पर डाली जाए, तो यह सामने आएगा कि यह खेल गांव 29 हेक्टेयर में फैला हुआ है. इसमें 18 नई इमारतें हैं. इनमें 1,170 अपार्टमेंट और 82 टाउनहाउस हैं.Grab you and your crew some tickets to #GC2018 #badminton and you'll be left in awe. #SHARETHEDREAM https://t.co/GutfJu2tRO pic.twitter.com/aRVIHd5IhU
— Gold Coast 2018 (@GC2018) April 2, 2018
यह भी पढ़े : Commonwealth Games 2018: इन खेलों पर टिकी हैं भारतीय दल की पदक जीतने की उम्मीद...
इस खेल गांव में डोपिंग की जांच के लिए भी खास व्यवस्था की गई है. एक डोपिंग नियंत्रक स्टेशन भी है, जिसमें खिलाड़ियों के डोप नमूनों को सात साल के लिए संभाल कर रखा जा सकता है. सबसे खास बात यह है कि खेल गांव में एथलीटों के लिए फलों की व्यवस्था भारी संख्या में की गई है. कुल 800,000 फल खिलाड़ियों के लिए रखे गए हैं. खिलाड़ियों को इन खेलों के दौरान 121,000 केले वितरित किए जाने हैं. इस दौरान एथलीटों और उनके सहायक स्टाफों के लिए हर रोज 18,000 व्यंजन परोसे जाएंगे.#BREAKING Swimming legend Dawn Fraser DABS #QBR2018 pic.twitter.com/GrOCzgE2eD
— Gold Coast 2018 (@GC2018) April 2, 2018
VIDEO: खेलों से जुड़े इस वीडियो का लुत्फ उठाइए.
भारत 15 प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहा है. और उसके कुल 225 एथलीटों की ताकत के साथ इन प्रतियोगिताओं में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे.It's here! Our @TAFEQld game is live on the Official GC2018 app. Play it now and you could win some amazing prizes! pic.twitter.com/Q3KM6lUF3a
— Gold Coast 2018 (@GC2018) April 2, 2018
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Commonwealth Games 2010