विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

AUSTRALIAN OPEN: लिएंडर पेस और पूरव राजा का सफर प्री-क्वार्टरफाइनल में खत्म

शनिवार को करोड़ों भारतीय टेनिस प्रेमियों को खिताब की उम्मीदें जगाने वाले लिएंडर पेस और पूरव राजा ने 24 घंटे बाद ही यह सपना चूर कर दिया.

AUSTRALIAN OPEN: लिएंडर पेस और पूरव राजा का सफर प्री-क्वार्टरफाइनल में खत्म
लिएंडर पेस और पूरव राजा का फाइल फोटो
  • कोलंबिया के सेबैस्चियन कबाल और रॉबर्ट फराह ने हराया
  • पेस-पूरव को मिली 6-1, 6-2 से मात
  • इस पर मैच प्वाइंट से वापसी नहीं कर सकी भारतीय जोड़ी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियन ओपन

लिएंडर पेस और पूरव राजा को ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष डबल्स मुक़ाबले के प्री-क्वार्टरफ़ाइनल्स में कोलंबिया के सेबैस्चियन कबाल और रॉबर्ट फराह ने मात दी. इससे पहले भारत के लिएंडर पेस और पूरब राजा की जोड़ी ने प्री-क्वार्टरफ़ाइनल में 5वीं वरियता प्राप्त जेमी मरे और ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी को 7-6, 5-7, 7-6 से हराकर जगह बनाई थी.

यह भी पढ़ें: ऑस्‍ट्रेलियन ओपन: हर साल रोजर फेडरर को खत लिखते हैं महान केन रोसवाल, इसमें होती है यह छोटी सी बात...

44 साल के लिएंडर ने जीत के बाद फ़ैन्स को शुक्रिया कहते हुए उम्र को बस एक नंबर बताया. लेकिन प्रीक्वार्टर में यह साबित हुआ कि कहीं न कहीं लगातार दो दिन मैच खेलने का असर इन दोनों वेटरन खिलाड़ियों पर कहीं जरूर पड़ा.

VIDEO : पिछले साल अपना 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर. 
कोलंबिया के सेबैस्चियन कबाल और रॉबर्ट फराह ने भारतीय जोड़ी को बहुत ही आसानी से 6-1, 6-2 से हरा दिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com