वीनस विलियम्स को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा है (फाइल फोटो)
- वीनस को स्विस खिलाड़ी बेलिंडा बेनकिक ने हराया
- सीधे सेटों में बेलिंडा ने मैच 6-3, 7-5 से जीता
- केल एडमंड ने 12वें क्रम के एंडरसन को दी शिकस्त
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न:
प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस चैंपियनशिप के पहले ही दिन अमेरिका की दिग्गज खिलाड़ी वीनस विलियम्स को हार का सामना करना पड़ा है. टूर्नामेंट के पहले ही दौर में स्विट्जरलैंड की टेनिस खिलाड़ी बेलिंडा बेनकिक ने वीनस को हराकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. विश्व रैंकिंग में 78वें स्थान पर काबिज बेनकिक ने वीनस को एक घंटे 53 मिनट के भीतर सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से मात दी. बेनकिक का सामना अब अगले दौर में थाईलैंड की लुकसिका कुमखुम और स्वीडन की योहाना लार्सन के बीच की विजेता खिलाड़ी से होगा.
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर इसलिए नहीं मान रहे खुद को खिताब का दावेदार
उधर, पुरुष वर्ग में ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी केल एडमंड ने विजयी शुरुआत की.उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए 12वीं विश्व वरीयता प्राप्त केविन एंडरसन को मात दी. 49वीं विश्व वरीयता प्राप्त के एडमंड ने इस जीत के साथ एकल वर्ग के दूसरे दौर में स्थान बना लिया है.
वीडियो: वीनस को हराकर सेरेना ने जीता अपना 23वां ग्रैंडस्लैम
पहले दौर में एडमंड ने केविन को 6-7 (4-7), 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 से मात दी. वह इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं.दूसरे दौर में एडमंड का सामना उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्टोमिन से होगा.(इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं