- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के लिए प्राइज मनी पूल रिकॉर्ड 111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर घोषित किया गया है
- पुरुष और महिला एकल विजेताओं को इस बार 2.79 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर की इनामी राशि मिलेगी
- क्वालिफाइंग राउंड और सभी एकल तथा डबल खिलाड़ियों को कम से कम दस से सोलह प्रतिशत तक बढ़ोतरी मिली है
Australian Open 2026 Prize Money: ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने मंगलवार को रिकॉर्ड 111.5 मिलियन (ऑस्ट्रेलियन डॉलर) प्राइज मनी पूल का ऐलान किया है. यह टूर्नामेंट इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि है. पिछले साल की 96.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर की तुलना में इस बार प्राइज मनी में 16 प्रतिशत की वृद्धि की गई है.
पुरुष और महिला एकल के विजेताओं को 2.79 मिलियन (ऑस्ट्रेलियन डॉलर) मिलेंगे, जो पिछले साल के 2.35 मिलियन (ऑस्ट्रेलियन डॉलर) से 19 प्रतिशत अधिक है. उपविजेताओं को 2.15 मिलियन और सेमीफाइनल खेलने वालों को 1.25 मिलियन (ऑस्ट्रेलियन डॉलर) मिलेंगे. अगर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के प्राइज मनी की तुलना करें तो यह उससे काफी अधिक है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आईसीसी ने करीब 94 करोड़ की प्राइज मनी पूल का ऐलान किया था, जबकि इस बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए यह पूल करीब 6 अरब 75 करोड़ से अधिक है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 टीम की विजेता भारतीय टीम को करीब 20.37 करोड़ रूपये मिले थे, जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के एकल खिताब विजेता को 25 करोड़ से अधिक मिलने हैं. वहीं उपविजेता को 1.5 करोड़ के आस-पास मिलेंगे.
इस बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वालिफाइंग राउंड की प्राइज मनी में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, और सभी एकल और डबल खिलाड़ियों को कम से कम 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिलेगी. मेन ड्रॉ के पहले राउंड में बाहर होने वाले प्लेयर्स को 150,000 (ऑस्ट्रेलियन डॉलर) मिलेंगे.
टेनिस ऑस्ट्रेलिया के सीईओ क्रेग टिली ने कहा,"16 प्रतिशत की वृद्धि हर स्तर पर टेनिस करियर को सपोर्ट करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है. 2023 से क्वालिफाइंग प्राइज मनी को 55 प्रतिशत बढ़ाने से लेकर खिलाड़ियों के लाभ को बढ़ाने तक, हम यह पक्का कर रहे हैं कि पेशेवर टेनिस सभी के लिए लाभदायक बना रहे."
प्राइज मनी में यह बढ़ोतरी टेनिस ऑस्ट्रेलिया के समर ऑफ टेनिस में 135 मिलियन के निवेश का हिस्सा है, जो सैकड़ों पेशेवर एथलीट्स के करियर को सपोर्ट करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है. टिली ने कहा, "निवेश टेनिस की नींव को मजबूत करता है, जिससे खेल का विकास निश्चित होता है. सभी स्तर पर खिलाड़ियों को सपोर्ट करके, हम अधिक प्रतिभा पूल और फैन्स के लिए ज्यादा रोमांचक बना रहे हैं."
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 की शुरुआत 12 जनवरी को मेलबर्न पार्क में होगी. ऑफिशियल ड्रॉ 15 जनवरी को ग्रैंड स्लैम ओवल फैन स्टेज पर होगा, जहां गत चैंपियन जैनिक सिनर और मैडिसन कीज के एकल ड्रॉ देखने के लिए शामिल होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: IND U19 vs SA U19: कप्तानी में भी वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान
यह भी पढ़ें: AUS vs ENG: स्टीव स्मिथ ने शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ब्रैडमैन के खास क्लब में हुए शामिल, द्रविड़ भी छूटे पीछे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं