विज्ञापन
This Article is From May 21, 2018

ATP RANKING: इन अंकों ने राफेल नडाल को फिर से बनाया रैंकिंग का बादशाह

रविवार को यहां इटली ओपन के एक रोमांचक फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-1, 1-6, 6-3 से मात दी.

ATP RANKING: इन अंकों ने राफेल नडाल को फिर से बनाया रैंकिंग का बादशाह
खिताब जीतने के बाद लॉकर रूम में राफेल नडाल
  • फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात दी
  • रोमांचक मुकाबले में 6-1, 1-6, 6-3 से जीते नडाल
  • फेडरर 8,670 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर लुढ़के
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: इटली ओपन का खिताब आठवीं बार जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में दोबारा शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. जानकारी के अनुसार नडाल ने रविवार को यहां इटली ओपन के एक रोमांचक फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-1, 1-6, 6-3 से मात दी. और इससे नडाल को वापसी करने में बहुत ज्यादा फायदा मिला.
  टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले क्रोएशिया के मारिन सिलिक को भी एक स्थान का लाभ हुआ और 4,950 अंकों के साथ वह चौथे पायदान पर पहुंच गए जबकि बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव पांचवें पायदान पर खिसक गए. ज्वेरेव फाइनल में मिली हारे के बावजूद तीसरे पायदान पर बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: टेनिस: फ्रेंच ओपन के जरिये ग्रैंडस्‍लैम टूर्नामेंट में वापसी करेंगी पूर्व नंबर वन सेरेना विलियम्‍स..
  कुल मिलाकर नडाल ने दिखा दिया है कि वह अभी भी वापसी करना बखूबी जानते हैं. और जब-जब उनकी गद्दी जाएगी, तो वह आसानी से हार नहीं मानेंगे. जाहिर है कि नडाल अपने प्रदर्शन से अगले कुछ और हफ्तों के लिए रैंकिंग की बादशाहत पर अपना झंडा गाड़ने जा रहे हैं.

VIDEO: मैच के दौरान नडाल का अंदाज देखिए. इटली ओपन का खिताब जीतने के बाद 31 वर्षीय नडाल 8,770 अंकों के साथ पहला पायदान हासिल किया जबकि फेडरर 8,670 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर लुढ़क गए 

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com