राफेल नडाल (फाइल फोटो)
- स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल टॉप पर बरकरार
- दूसरे नंबर पर हैं रोजर फेडरर
- राफेल नडाल, रोजर फेडरर से 1000 अंक आगे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेड्रिड:
पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की सोमवार को जारी हुई ताजा रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल इस रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं. एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 16 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नडाल दूसरे स्थान पर काबिज स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर से 1000 अंक आगे हैं.
यह भी पढ़ें: टेनिस: चोट के कारण पेरिस मास्टर्स से बाहर हुए राफेल नडाल
बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव तीसरे और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव चौथे स्थान पर हैं.ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम पांचवें स्थान पर बरकरार हैं. शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची में क्रोएशिया के मारिन सिलिक को छठा, बेल्जियम के डेविड गोफिन सातवें, अमेरिका के जेक सॉक आठवें, स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका नौवें स्थान पर हैं.
VIDEO:राफेल नडाल के खेल से स्पेन फिर डेविस कप विश्व ग्रुप में
जबकि स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्टा 10वें स्थान पर हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं