जोशना चिनप्पा को महिला वर्ग में 14वीं वरीयता प्राप्त है (फोटो PTI)
चेन्नई:
सौरव घोषाल, जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल 19वीं एशियाई व्यक्तिगत स्क्वैश चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे. यह प्रतियोगिता यहां 26 से 30 अप्रैल तक चेन्नई 30वीं रैंकिंग पर काबिज घोषाल के अलावा भारतीय पुरुष टीम में विक्रम मल्होत्रा (69 रैंकिंग), महेश मंगावंकर (70 रैंकिंग), हरिंदर पाल सिंह संधू (100 रैंकिंग), वेलावन सेंथिलकुमार (419 रैंकिंग) और आदित्य जगताप शामिल हैं. महिला टीम में चिनप्पा (14) और पल्लीकल (22) के साथ सचिका इंगले (71), आकांक्षा सालुंके (136), सुनयना कुरूविला (212) और लक्ष्य आर मौजूद हैं.
गौरतलब है कि सौरव पुरुष वर्ग में भारत के सबसे ऊंची वरीयता के खिलाड़ी हैं.उन्होंने पिछले माह 25000 डॉलर इनामी राशि के मांट्रियल ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थान बनाया था जहां, तीसरे वरीय मिस्र के उमर अब्देल मेक्विद के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. सौरव 2014 के एशियाई खेलों में रजत पदक जीते थे. एशियाई खेलों के फाइनल में सौरव को कुवैत के अल्मेजायेन अब्दुल्लाह ने एक घंटे 15 मिनट में 10-12, 2-11, 14-12, 11-8, 11-9 से हराया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Asian Individual Squash Championship, Saurav Ghosal, Joshna Chinappa, Dipika Pallikal