विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2012

एशिया कप टेबल टेनिस : साहा ने विश्व के नम्बर 38 को हराया

भारत के सुभाजीत साहा ने विश्व के 38वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सिंगापुर के ली हू को 4-1 से हराकर एशिया कप टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के दूसरे चरण में नौवां स्थान हासिल किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
क्वांगचो: भारत के सुभाजीत साहा ने विश्व के 38वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सिंगापुर के ली हू को 4-1 से हराकर एशिया कप टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के दूसरे चरण में नौवां स्थान हासिल किया।

इससे पहले साहा ने पहले चरण में विश्व के 18वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हांगकांग के जियांग तियान यी को 3-2 से हराया था। साहा की विश्व वरीयाता 259 है।

महिला खिलाड़ी दिव्या देशपांडे ने दूसरे चरण में 13वां स्थान हासिल किया। इसके लिए दिव्या ने विश्व की 135वीं वरीयता प्राप्त मलेशियाई खिलाड़ी बेह ली वेई को 4-2 से हराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एशिया कप टेबल टेनिस, Asia Cup Table Tennis Subhajit Saha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com