मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने एनडीटीवी से कहा कि उन्होंने कभी किसी महिला का अपमान नहीं किया है.
- कुमारस्वामी के बयान पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला है
- बीजेपी ने उनसे माफी मांगने की मांग की है
- कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने कभी भी महिला का अपमान नहीं किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा एक महिला किसान पर की गई टिप्पणी से काफी विवाद उत्पन्न हो गया है. उनके इस टिप्पणी ने विरोधी दलों को उनपर निशाना साधने का मौका दे दिया है. नॉर्थ कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से सैकड़ों गन्ना किसान गन्ना खरीद के लिए न्यूनतम मूल्य के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे. तभी एक महिला किसान ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की आलोचना की, जिसके बाद मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कन्नड़ में जवाब देते हुए कहा, “थाई(मां) पिछले चार सालों से तुम कहां सो रही थी”. कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि प्रदर्शन करने वाले लोग किसान नहीं बल्कि भड़काए हुए समूह के लोग हैं.
नतीजे के बाद बोले कुमारस्वामी, '2019 में कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव, राहुल गांधी को करना चाहिए 'महागठबंधन' का नेतृत्व'
एचडी कुमारस्वामी के इस बयान पर बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है. बीजेपी ने कुमारस्वामी को ‘अवसरवादी' बताते हुए महिला से माफी मांगने की मांग की है. वहीं, कर्नाटक में बीजेपी के प्रमुख और राज्य के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी के इस बयान का विरोध करते हुए कहा एनडीटीवी से कहा कि कर्नाटक के इतिहास में आज तक किसी भी सीएम ने महिला के खिलाफ इस तरह के शब्दों के प्रयोग नहीं किया होगा. इस बयान को मूर्खतापूण बताते हुए उन्होंने कुमारस्वामी से माफी की मांग की है.
मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने बाद में अपने इस बयान पर सफाई भी दी. उन्होंने एनडीटीवी से कहा, “मेरा कहने का मतलब यह था कि आप अब क्यों जाग रहे हो. अब तक कहां सो रहे थे? मैनें किसी भी किसी महिला का अपमान नहीं किया. यह प्रदर्शनकारी किसान नहीं है बल्कि प्रायोजित प्रदर्शनकारी हैं.”
गौरतलब है कि गन्ना लदे ट्रकों के साथ किसानों के एक समूह ने रविवार को कर्नाटक के बेलगावी जिले में विधानमंडल परिसर ‘‘ सुवर्ण विधान सौध'' में घुसने का प्रयास किया था. चीनी मिलों की ओर से भुगतान नहीं होने के कारण आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी का दौरा कथित तौर पर रद्द हो जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों ने परिसर में घुसने का प्रयास किया था. इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कुमारस्वामी ने विधानमंडल परिसर में घुसने वाले लोगों को ‘‘गुंडा'' बताया और आरोप लगाया कि वे लोग पूरे किसान समुदाय को बदनाम कर रहे हैं.
कर्नाटक : कांग्रेस और JDS ने BJP को बताया ‘साझा शत्रु', कहा- एकसाथ लड़कर जीतेंगे उपचुनाव
पुलिस ने बताया था कि चार ट्रकों में सवार करीब 10 किसान परिसर में जबरन घुस गए. उन सब को हिरासत में ले लिया गया है और वाहनों को तत्काल हटा लिया गया. चीनी मिलों की ओर से बकाया भुगतान नहीं होने पर बेलगावी में किसान पिछले कुछ दिनों से आंदोलन कर रहे हैं.
VIDEO: मैंने शिव की तरह जहर पिया : CM कुमारस्वामी

An opportunist CM would never respect the citizens & this is exactly what CM Kumaraswamy is doing.
— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) November 19, 2018
Asking a women where she was sleeping for last 4 years clearly shows the individuality of Kumaraswamy.
This is beyond apologising, this is a shame & insult to women of the state. pic.twitter.com/ZFHiMP1G4c
मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने बाद में अपने इस बयान पर सफाई भी दी. उन्होंने एनडीटीवी से कहा, “मेरा कहने का मतलब यह था कि आप अब क्यों जाग रहे हो. अब तक कहां सो रहे थे? मैनें किसी भी किसी महिला का अपमान नहीं किया. यह प्रदर्शनकारी किसान नहीं है बल्कि प्रायोजित प्रदर्शनकारी हैं.”
गौरतलब है कि गन्ना लदे ट्रकों के साथ किसानों के एक समूह ने रविवार को कर्नाटक के बेलगावी जिले में विधानमंडल परिसर ‘‘ सुवर्ण विधान सौध'' में घुसने का प्रयास किया था. चीनी मिलों की ओर से भुगतान नहीं होने के कारण आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी का दौरा कथित तौर पर रद्द हो जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों ने परिसर में घुसने का प्रयास किया था. इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कुमारस्वामी ने विधानमंडल परिसर में घुसने वाले लोगों को ‘‘गुंडा'' बताया और आरोप लगाया कि वे लोग पूरे किसान समुदाय को बदनाम कर रहे हैं.
कर्नाटक : कांग्रेस और JDS ने BJP को बताया ‘साझा शत्रु', कहा- एकसाथ लड़कर जीतेंगे उपचुनाव
पुलिस ने बताया था कि चार ट्रकों में सवार करीब 10 किसान परिसर में जबरन घुस गए. उन सब को हिरासत में ले लिया गया है और वाहनों को तत्काल हटा लिया गया. चीनी मिलों की ओर से बकाया भुगतान नहीं होने पर बेलगावी में किसान पिछले कुछ दिनों से आंदोलन कर रहे हैं.
VIDEO: मैंने शिव की तरह जहर पिया : CM कुमारस्वामी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं