करुणानिधि की सेहत का हाल जानते पीएम मोदी (फाइल फोटो)
चेन्नई:
बुखार से पीड़ित डीएमके चीफ एम करुणानिधि के आवास पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने के बीच उनके पुत्र स्टालिन ने बताया कि उनकी तबियत में अच्छा सुधार हो रहा है. हालांकि उन्हें शुक्रवार देर रात चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया. करुणानिधी के बेटे स्टालिन ने कहा कि उनके बुखार और संक्रमण में कमी आई है. इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 94 वर्षीय द्रमुक प्रमुख के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. हालांकि अब करुणानिधी की हालत स्थिर बताई जा रही है. कावेरी अस्पताल ने शनिवार तड़के एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी. बुलेटिन में कहा गया है कि एम.करुणानिधी को ब्लड प्रेसर में एकाएक आई गिरावट की वजह से आईसीयू में भर्ती कराया गया था. अभी फिलहाल उनकी हालत में सुधार है.
एम.करुणानिधी के बीमार होने की खबर मिलते ही राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, 'थिरू करुणानिधि के परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.' राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'थिरू एमके स्टालिन और कनिमोई जी से बातचीत की. कलैंग्नार करुणानिधि जी के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और जरूरत पड़ने पर सहायता की पेशकश की. मैं उनके जल्दी स्वस्थ्य होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.'
यह भी पढ़ें : एम. करुणानिधि की सेहत और बिगड़ी, पीएम मोदी ने ट्वीट कर की जल्द स्वस्थ होने की कामना
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, वाम नेताओं सीताराम येचुरी और डी राजा ने भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि करुणानिधि की तबियत में सुधार हो रहा है. अपने नेता से मिलने आ रहे द्रमुक कार्यकर्ताओं, नेताओं, फिल्मी हस्तियों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या को देखते हुए पालपुरम स्थित करुणानिधि के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं. स्टालिन से अलग हो गए भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी अपने पुत्र दुरै दयानिधि के साथ वहां पहुंचे.
VIDEO: पीएम मोदी ने की एम करुणानिधि से मुलाकात
करुणानिधि का इलाज कर रहे कावेरी अस्पताल ने कल रात एक बुलेटिन में कहा था कि उनके स्वास्थ्य में 'कुछ गिरावट' आई है. एमडीएमके प्रमुख वाइको, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख तमिलिसाई सुन्दरराजन और तमिझागा वाझवुरिमाई कात्ची नेता वेलमुरुगन भी करुणानिधि के आवास पर गए और परिवारजन तथा स्टालिन से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा. लोगों को फिलहाल करुणानिधि से मिलने की अनुमति नहीं है. करुणानिधि अक्तूबर, 2016 से ही बीमार चल रहे हैं.
(इनपुट : भाषा)
DMK President Karunanidhi has been admitted to the ICU of the hospital following a drop in blood pressure. His BP has been stabilised with medical management. He is being monitored and treated by a panel of expert doctors: Kauvery Hospital, Chennai #TamilNadu pic.twitter.com/qsLW12C0c3
— ANI (@ANI) July 27, 2018
एम.करुणानिधी के बीमार होने की खबर मिलते ही राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, 'थिरू करुणानिधि के परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.' राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'थिरू एमके स्टालिन और कनिमोई जी से बातचीत की. कलैंग्नार करुणानिधि जी के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और जरूरत पड़ने पर सहायता की पेशकश की. मैं उनके जल्दी स्वस्थ्य होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.'
यह भी पढ़ें : एम. करुणानिधि की सेहत और बिगड़ी, पीएम मोदी ने ट्वीट कर की जल्द स्वस्थ होने की कामना
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, वाम नेताओं सीताराम येचुरी और डी राजा ने भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि करुणानिधि की तबियत में सुधार हो रहा है. अपने नेता से मिलने आ रहे द्रमुक कार्यकर्ताओं, नेताओं, फिल्मी हस्तियों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या को देखते हुए पालपुरम स्थित करुणानिधि के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं. स्टालिन से अलग हो गए भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी अपने पुत्र दुरै दयानिधि के साथ वहां पहुंचे.
VIDEO: पीएम मोदी ने की एम करुणानिधि से मुलाकात
करुणानिधि का इलाज कर रहे कावेरी अस्पताल ने कल रात एक बुलेटिन में कहा था कि उनके स्वास्थ्य में 'कुछ गिरावट' आई है. एमडीएमके प्रमुख वाइको, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख तमिलिसाई सुन्दरराजन और तमिझागा वाझवुरिमाई कात्ची नेता वेलमुरुगन भी करुणानिधि के आवास पर गए और परिवारजन तथा स्टालिन से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा. लोगों को फिलहाल करुणानिधि से मिलने की अनुमति नहीं है. करुणानिधि अक्तूबर, 2016 से ही बीमार चल रहे हैं.
(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Karunanidhi, Karunanidhi Health