हादसे के समय युवक फोन पर बात कर रहा था. (फाइल फोटो)
- आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला है युवक
- आईटी कंपनी एसेंचर में करता था काम
- हादसे के समय फोन पर बात कर रहा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:
चेन्नई हवाई अड्डे पर एक पुल से नीचे गिरकर आईटी कंपनी एसेंचर में काम करने वाले 29 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा का रहने वाला था. घटना उस वक्त हुई जब वह घरेलू विमान से उड़ान भरने के लिए हवाईअड्डा आया था. पुलिस के मुताबिक युवक फोन पर बात कर रहा था.
यह भी पढ़ें : इंडिगो के स्टाफ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पैसेंजर से की मारपीट, एयरलाइन ने माफी मांगी
पुलिस ने बताया कि घटना हवाईअड्डे के घरेलू टर्मिनल के गेट संख्या चार के निकट हुई. व्यक्ति पुल के ऊपर फोन पर बात कर रहा था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया. उन्होंने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसा सोमवार को सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ.
यह भी पढ़ें : चेन्नई आ रहे ओमान एयर के विमान को गोवा में आपात स्थिति में उतारा गया
पुलिस ने कहा कि अभी यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि व्यक्ति ने खुदकुशी की है. हमलोग अभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि जमीन से पुल की ऊंचाई करीब 30 फीट थी. पुल से गिरने के कारण उसके शरीर पर कई फ्रैक्चर हो गए गए थे. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच में जुटी है कि कहीं सेल्फी लेने की कोशिश में युवक की जान तो नहीं चली गई.
VIDEO : देश के तीन एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई
दूसरी तरफ एयरपोर्ट अधिकारियों ने इस घातक हादसा करार दिया है. हादसे के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं