राजस्थान में प्रसुताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऑपरेशन थिएटर में इन्फेक्शन की आशंकाओं से प्रसुताओं की मौत की खबरें अभी थमी भी नहीं थी कि भीलवाड़ा जिला अस्पताल में अब नॉर्मल डिलीवरी के बाद एक रात में दो प्रसुताओं की मौत हो गई. एक ही रात में महिलाओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. दोनों नॉर्मल डिलीवरी हुई थी और दोनों प्रसूताए हाई रिस्क की श्रेणी में भी नहीं थी.
डिलीवरी के 6 घंटे बाद मौत
एक प्रसूता शाहपुरा हॉस्पिटल से गंभीर हालत में रेफर होकर भीलवाड़ा आई थी, जबकि दूसरी भीलवाड़ा की बंजारा बस्ती की रहने वाली थी. जिसकी भी नॉर्मल डिलीवरी होने की करीब 6 घंटे में मौत हो गई. बंजारा बस्ती गांव में रहने वाली 19 साल की रानी बंजारा की मौत के बाद ग़ांव में शोक की लहर छा गई है. पत्नी की मौत के बाद पति भूरा बंजारा के भी रो रो के बुरा हाल है.
दाह संस्कार के लिए गांव वाले बने सहारा
परिवार की आर्थिक स्थिति भी इतनी दयनिय है कि रानी बंजारा की दाह संस्कार के लिए लकड़ी का पैसा भी गांव वालों ने इकट्ठा करके दिया. उधर शाहपुरा से रेफर होकर आई सुगना बैरवा भी डिलीवरी करने आने से पहले शाहपुरा चिकित्सालय तक नॉर्मल थी. शाहपुरा अस्पताल में डिलीवरी के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ी और भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
बता दें कि राजस्थान में बीते कुछ दिनों से डिलीवरी के बाद एक-एक करके कई प्रसूताओं की मौत चुकी है, जिन जिलों में सिजेरियन डिलीवरी और नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं की जान गई है, उनमें बीकानेर, जोधपुर, कोटा, बांसवाड़ा और भीलवाड़ा शामिल है. भीलवाड़ा जिले में अकेले इस महीने आधा दर्जन महिलाओं की प्रसव के बाद मौत हो गई.

जांच के बाद मौत की वजह पता चलेगी
मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि 2 प्रसूताओं की मौत हुई है, इसमें एक महिला की शाहपुरा में डिलीवरी हुई थी. उसके बाद कुछ कंप्लीकेशन के कारण शाहपुरा से उसको भीलवाड़ा रेफर किया गया.
यहां पर उसे काफी कोशिश की गई बचाने के लिए. पर उसकी मौत हो गई. हम यहां पर महिला की हुई जांच और पुराने मेडिकल रिकॉर्ड की डांच कर रहे हैं. दूसरी पटेल नगर की निवासी महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई थी. उसकी भी कुछ कंप्लीकेशन की वजह से मौत हो गई. जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी, क्या कारण रहा है.
बता दें कि
यह भी पढे़ं-
जैसलमेर में सेना के जवानों के साथ बड़ा हादसा, मेजर की मौत; 2 लेफ्टिनेंट की हालत गंभीर
घर में घुसे चोर, किचन में बनाया आमलेट, ड्रॉइंग रूम में आराम से खाया फिर गहने और नकदी लेकर चले गए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं