- IPS अभिजीत पाटील अपनी आधुनिक कार्यशैली और तकनीकी कौशल के कारण Gen Z आईपीएस के रूप में चर्चा में हैं.
- अभिजीत पाटील ने 22 वर्ष की उम्र में UPSC परीक्षा पास की. राजस्थान में सबसे कम उम्र के IPS हैं.
- NATGRID सॉफ्टवेयर से गैंगस्टर और अपराधियों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई की है, जिससे गैंगवार में कमी आई
Gen Z IPS Abhijeet Patil: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हालिया आंदोलनों के बाद Gen Z (जनरेशन जेड) एक बार फिर चर्चा में है. इस बीच, राजस्थान कैडर के Gen Z आईपीएस अधिकारी अभिजीत पाटील अपनी आधुनिक कार्यशैली के कारण सुर्खियों में हैं. अभिजीत पाटील राजस्थान पुलिस में सबसे कम उम्र के IPS अफसरों में से एक हैं. वर्तमान में वे चूरू जिले में 'एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स' (AGTF) के चीफ और राजगढ़ में एएसपी (ASP) के पद पर तैनात हैं.
कौन हैं IPS अभिजीत पाटील?
अभिजीत पाटील का जन्म 11 जून 1999 को महाराष्ट्र के ठाणे शहर में तुलसीराम पाटील और आशा देवी के घर हुआ. उनकी माता सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं और पिता बृहन्मुंबई नगर निगम से वीआरएस ले चुके हैं. पाटील ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 470वीं रैंक हासिल की. महज 22 साल की उम्र में राजस्थान कैडर के IPS बने. SVPNPA हैदराबाद में प्रशिक्षण के बाद चूरू राजगढ़ में यह उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
नेटग्रिड सॉफ्टवेयर का प्रभावी इस्तेमाल
राजस्थान पुलिस में NATGRID (नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड) सॉफ्टवेयर का उपयोग करने वालों में IPS अभिजीत पाटील सबसे आगे हैं. नेटग्रिड पर पूरी राजस्थान पुलिस में सबसे अधिक यूजर आईडी आईपीएस अभिजीत पाटील द्वारा ही बनाई गई हैं. उल्लेखनीय है कि NATGRID भारत सरकार का एक सुरक्षित और एकीकृत इंटेलिजेंस डेटाबेस प्लेटफॉर्म है, जो 21 अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों और संगठनों के डेटाबेस को आपस में जोड़ता है. इसे 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद आतंकवाद और गंभीर अपराधों से निपटने के लिए बनाया गया था, जो अधिकृत एजेंसियों को रियल-टाइम डेटा उपलब्ध कराता है.
बिना ठोस इनपुट के दबोचे नशे के सौदागर
राजगढ़ एएसपी अभिजीत पाटील ने बताया कि दिसंबर 2025 में AGTF चूरू को सूचना मिली कि कोटा-चित्तौड़गढ़ की तरफ से डोडा पोस्त से भरी एक गाड़ी चूरू होकर पंजाब जाएगी. पुलिस के पास गाड़ी का नंबर या सटीक समय जैसा कोई ठोस इनपुट नहीं था. पारंपरिक तरीके से नाकाबंदी में सफलता मिलना अनिश्चित रहता है, लेकिन अभिजीत पाटील ने NATGRID सॉफ्टवेयर का उपयोग कर हजारों संदिग्ध आंकड़ों में से केवल 15 वाहनों को शॉर्टलिस्ट किया.
उनकी टीम ने केवल उन 15 वाहनों की लाइव लोकेशन ट्रेस की और रतनगढ़ टोल नाके के पास सटीक नाकाबंदी करके डोडा पोस्त से भरी गाड़ी को जब्त कर लिया. इस सफल कार्रवाई को राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने 'केस स्टडी' के रूप में भी मंगवाया है. इसी तरह पॉक्सो क्ट के दो फरार आरोपियों को भी इसी सॉफ्टवेयर की मदद से ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया.
क्या होती है Gen Z?
जन्म के आधार पर हर पीढ़ी को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है.
- Baby Boomers: 1946 – 1964
- Generation X: 1965 – 1980
- Millennials (Generation Y): 1981 – 1996
- Generation Z (Gen Z): 1997 – 2012
- Generation Alpha: 2013 के बाद जन्मे बच्चे
IPS अभिजीत पाटील का जन्म 11 जून 1999 को हुआ है, इसलिए वे 'Generation Z' की श्रेणी में आते हैं और उन्हें राजस्थान पुलिस में "Gen Z IPS" के नाम से जाना जाता है.
यह भी पढ़ें- बच्चा सा दिखने वाला यह IPS कौन है? वर्दी में देख लोगों को नहीं होता भरोसा, बिना कोचिंग ऐसे पास की UPSC
यह भी पढ़ें- IPS अभिजीत पाटील: लॉरेंस गैंग के लिए काल बना 26 साल का 'सिंघम', 10 माह में नहीं चलने दी एक भी गोली
यह भी पढ़ें- IAS अपूर्वा पाण्डे उत्तराखंड की सबसे युवा कलेक्टर, जानिए 'मन्नू' से यंगेस्ट DM बनने तक की पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं