विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2017

जयपुर घूमने आए विदेशी पर्यटक को सांड ने मारा सींग, मौत

जयपुर घूमने आए एक विदेशी पर्यटक को एक आवारा सांड ने सींग मारकर घायल कर दिया. इलाज के दौरान इस पर्यटक की मौत हो गई.

Also Read in
जयपुर घूमने आए विदेशी पर्यटक को सांड ने मारा सींग, मौत
प्रतीकात्मक चित्र
जयपुर: जयपुर घूमने आए एक विदेशी पर्यटक को एक आवारा सांड ने सींग मारकर घायल कर दिया. इलाज के दौरान इस पर्यटक की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक जॉन पाबलो लैंपी (29) को माणक चौक थाना क्षेत्र में त्रिपोलियो गेट के पास शनिवार को एक आवारा सांड ने  सींग मारकर घायल कर दिया था. उसे सवाई मान सिंह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतक का पासपोर्ट अर्जेंटीना का बना हुआ है.

यह भी पढ़ें : गोवा के कनकोना इलाके में आइरिश युवती की लाश मिली, एक संदिग्ध गिरफ्तार

उसका शव सवाई मान सिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है. अर्जेंटीना दूतावास को इस बारे में सूचित कर दिया गया है.

VIDEO : फतेहपुर सीकरी में विदेशी टूरिस्टों से मारपीट
पुलिस ने बताया कि मृतक और उसके मित्र 27 अक्टूबर को घूमने के लिए भारत आए थे. वे लोग शनिवार को ही पुष्कर से जयपुर आए थे. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur, Tourist Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com