शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत और डोटासरा के बीच शीत युद्ध चल रहा है. अभी मॉनसून का मौसम है, अगर यह शीत युद्ध गर्मियों के मौसम में चलता तो सेहत के लिए अच्छा रहता.
"कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई"
मदन दिलावर ने कहा कि यह कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई है, और इससे भाजपा को कोई लेना-देना नहीं है. गोविंद सिंह डोटासरा के उस बयान पर भी मंत्री दिलावर ने जवाब दिया, जिसमें डोटासरा ने कहा था कि मदन दिलावर की पत्नी भी नहीं चाहती कि वे शिक्षा मंत्री रहें. इस पर दिलावर ने कहा, "क्या आपने मेरी पत्नी से पूछा है कि वह चाहती हैं या नहीं चाहतीं?"
"कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना"
मंत्री दिलावर ने पिछली कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में शिक्षा की स्थिति खराब कर दी थी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है.
पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर मदन दिलावर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज करेगी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सुरंग में ज्वलनशील लदे वाहनों की एंट्री बैन, NHAI का बड़ा फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं