- अजमेर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह क्षेत्र जलमग्न हो गया, यात्री तेज बहाव में गिर गए.
- होटल हाशमी के कर्मचारी ने बहते यात्री को बहादुरी से बचाकर बड़ा हादसा टाल दिया जिससे अफरा-तफरी मची.
- नल बाजार और दरगाह बाजार में नालियों से पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा जिससे ठेले और बाइक बह गए.
राजस्थान में हो रही मूसलाधार बारिश अब आफत बनती नजर आ रही है. शुक्रवार रात को अजमेर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह क्षेत्र एक बार फिर जलमग्न हो गया. दरगाह के निजाम गेट से भीतर प्रवेश कर रहा एक जायरीन अचानक तेज बहाव वाले पानी में असंतुलित होकर गिर गया. उसके हाथ में पानी की बोतल और खाने की थैली थी. उसे गिरते देख चार लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो पाए.

इसी दौरान पास मौजूद होटल हाशमी का कर्मचारी बहादुरी दिखाते हुए बहते जायरीन को पकड़ने में सफल रहा और उसे सुरक्षित बाहर निकाला. घटना के दौरान कुछ पल के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि समय रहते मदद मिल गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. बारिश के बाद दरगाह क्षेत्र में जलभराव और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठने लगे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

दरगाह क्षेत्र के नल बाजार और दरगाह बाजार में बारिश का पानी नालियों से ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा. तेज बहाव में ठेले और बाइक तक बहते नजर आए. कुछ लोगों को पानी में गिरते और बहते हुए स्थानीय लोगों ने बचाया. साथ ही कुछ स्थानों पर दुकानों और घरों में भी पानी घुसने की जानकारी सामने आई है.

अजमेर के अलग-अलग इलाकों में जलभराव और तेज बहाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई स्थानों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
अजमेर शहर में लगातार हो रही बारिश के चलते पत्रकार कॉलोनी में मंगलम अपार्टमेंट की दीवार भर-भराकर गिर गई. हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पास में खड़े कई चार पहिया वाहन मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं