राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार की सुबह लोग भूकंप के झटकों से जगे. 16 मिनट के भीतर आए तीन झटकों से लोग सहम गए और डर कर घर से बाहर भागे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि 3.4 तीव्रता का भूकंप सुबह लगभग 4.25 बजे आया. एनसीएस के मुताबिक, ये 10 किलोमीटर की गहराई पर हुआ.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने ट्वीट किया, "3.4 तीव्रता का भूकंप 21 जुलाई को 04:25:33 IST पर , लैटिट्यूड 26.87 और लॉन्गीट्यूड 75.69, गहराई - 10 किमी, स्थान: जयपुर, राजस्थान, भारत में आया." इससे पहले 3.1 तीव्रता का भूकंप सुबह 4.22 बजे 5 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किया गया था.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
जयपुर में शुक्रवार तड़के महज 16 मिनट के भीतर एक के बाद एक आए भूकंप के तीन झटके pic.twitter.com/RKCpskCIbS
— NDTV India (@ndtvindia) July 21, 2023
एनसीएस ने ट्वीट किया, " 3.1 तीव्रता का भूकंप 21-07-2023 को 04:22:57 IST पर लैटिट्यूड 26.67 और लॉन्गीट्यूड 75.70, गहराई: 5 किमी, स्थान: जयपुर, राजस्थान, भारत में आया." इससे पहले पहला भूकंप सुबह 4.09 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किया गया था.
एनसीएस ने ट्वीट किया, "भूकंप की तीव्रता 4.4, 21-07-2023 को 04:09:38 IST पर लैटिट्यूड 26.88 और लॉन्गीट्यूड 75.70, गहराई: 10 किमी स्थान जयपुर, राजस्थान, भारत में आया."
जयपुर सहित प्रदेश में अन्य जगहों पर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) July 20, 2023
I hope you all are safe!
#Jaipur #earthquake #Rajasthan
अभी तक किसी के हताहत होने या किसी तरह के क्षति की कोई खबर सामने नहीं आई है. भूकंप के झटकों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया, "जयपुर सहित राज्य के अन्य स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. मुझे आशा है कि आप सभी सुरक्षित हैं."
यह भी पढ़ें -
-- इसरो ने ‘चंद्रयान-3' को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की चौथी कवायद सफलतापूर्वक पूरी की
-- मध्य प्रदेश: 12वीं के 78 हजार से ज्यादा छात्रों को CM शिवराज ने लैपटॉप खरीदने के लिए दिए पैसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं