अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी
रायपुर:
छत्तीसगढ़ की राजधानी में टीवी सीरियल 'बालिका वधू' की अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की मौत से आहत मधु महानंद नाम की एक महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने जिस वक्त फांसी लगाई, उसका दो साल का बेटा भी वहीं था, जो 8 घंटे तक बंद कमरे में रोता-बिलखता रहा। जब मृतका का पति नकुल महानंद घर पहुंचा और दरवाजा खोला तो मधु को फंदे पर झूलता पाया। घटना के बाद घर में मातम पसरा है। यह मामला राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
गुढ़ियारी थाना प्रभारी भूषण एक्का के मुताबिक, मृतका के पति का बयान लिया गया, जिसमें टीवी कलाकार के साथ उसके जुड़ाव की बात सामने आई है। गुढ़ियारी पुलिस मामले की जांच कर रही है। नकुल महानंद और मधु ने वर्ष 2012 में प्रेम विवाह किया था। मधु की आत्महत्या की खबर से लोग हैरान हैं।
बताया जा रहा है कि मधु लंबे अरसे तक 'बालिका वधु' सीरियल देखा करती थी। उसे प्रत्यूषा बहुत पसंद थीं। उनकी मौत की खबर से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। मधु के पति ने कहा, 'वह अक्सर प्रत्यूषा के फांसी लगाने के बारे में बात किया करती थी। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि प्रत्यूषा अब दुनिया में नहीं हैं। मुझे भी यह कल्पना नहीं थी कि प्रत्यूषा की बात करते-करते वह खुद भी अपनी जान दे देगी।'

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
छत्तीसगढ़, बालिक वधू, प्रत्यूषा बनर्जी, मधु महानंद, प्रत्यूषा बनर्जी खुदकुशी मामला, Chhatisgarh, Balika Vadhu, Pratyusha Banerjee, Pratyusha Banerjee Suicide Case