विज्ञापन

बालिका वधू की आनंदी की सास ने रचाया 48 की उम्र में दूसरी बार ब्याह, स्मिता बंसल ने वाइट वेडिंग PHOTOS की शेयर

बालिका वधू एक्ट्रेस स्मिता बंसल ने हाल ही में पति के साथ दूसरी बार शादी की है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर कीं. वहीं उन्होंने शादी के बाद के जश्न में बेटियों संग डांस का भी वीडियो शेयर किया है.

बालिका वधू की आनंदी की सास ने रचाया 48 की उम्र में दूसरी बार ब्याह, स्मिता बंसल ने वाइट वेडिंग PHOTOS की शेयर
बालिका वधू एक्ट्रेस स्मिता बंसल ने पति से की दूसरी बार शादी, शेयर की वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो
Instagram

बालिका वधू में आनंदी की सास का किरदार निभाने वालीं टीवी एक्ट्रेस स्मिता बंसल ने 48 साल की उम्र में पति-डायरेक्टर अंकुश मोहला के साथ शादी के 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर कपल ने गोवा में व्हाइट वेडिंग स्टाइल में फिर से शादी की रस्में निभाकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया. वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी वाइट वेडिंग से लेकर रिसेप्शन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं. एक्ट्रेस के इंडस्ट्री के दोस्तों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर इस खूबसूरत जश्न की झलक शेयर की. एक तस्वीर में अंकुश, स्मिता के गाल पर किस करते दिख रहे हैं और स्मिता सफेद ब्राइडल गाउन में मुस्कुरा रही हैं. 

25 साल बाद स्मिता बंसल ने फिर की पति से शादी

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शादी के बाद सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो से भरा एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह ऑरेंज कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं. जबकि उनके पति वाइट शर्ट और ब्लू पैंट में नजर आ रहे हैं. दोनों को बेटियों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा स्मिता बंसल और अंकुश मोहला के इस खास सेलिब्रेशन बालिका वधू फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा, संगीता घोष, जयति भाटिया भी नजर आईं. 

स्मिता बंसल की मैरिड लाइफ 

स्मिता और अंकुश ने 8 दिसंबर 2000 को शादी की थी. कपल की स्ताशा और अनाघा नाम की दो बेटियां हैं. यह कपल 2012 में डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 5' में भी एक साथ नजर आया था. ‘नच बलिए 5' में स्मिता और अंकुश की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस शो में स्मिता अपनी दूसरी बेटी के जन्म के सिर्फ तीन महीने बाद ही डांस में वापसी कर रही थीं. उन्होंने अपनी एनर्जी और मेहनत से दर्शकों और जजों को काफी इंप्रेस किया था. 

ये भी पढ़ें- सोनू निगम ने फ्लाइट में सफर कर रहे लोगों के लिए गाए 90s से लेकर 2000 के गानों से बांधा समा, वीडियो वायरल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Balika Vadhu, Smita Bansal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com