विज्ञापन

50 साल पुरानी फिल्म का वो गाना, जिसपर बना  644 एपिसोड का आइकॉनिक सीरियल, किशोर कुमार के बेटे की आवाज ने कर दिया अमर

बंगाली उपन्यास पर आधारित 50 साल पुरानी फिल्म के इस गाने के बोल से 644 एपिसोड के सीरियल का निर्माण हुआ, जो काफी पॉपुलर हुआ.  

50 साल पुरानी फिल्म का वो गाना, जिसपर बना  644 एपिसोड का आइकॉनिक सीरियल, किशोर कुमार के बेटे की आवाज ने कर दिया अमर
50 साल पुरानी फिल्म का अमित कुमार ने गाना किया अमर
नई दिल्ली:

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई. उनके गाने आज भी लोग गुनगुनाते हैं. लेकिन क्या आप अमित कुमार के उस गाने के बारे में जानते हैं, जिसके ऊपर एक आइकॉनिक सीरियल बना. यहां तक कि इतना पॉपुलर हुआ कि गाने में एक नई जान डाल दी. गाने के बोल थे... "बड़े अच्छे लगते हैं, ये धरती, ये नदियां, ये रैना..."जिस इंस्टाग्राम रील्स से लेकर अंताक्षरी तक गुनगुनाया जाता है. यह एक ऐसा सदाबहार गाना है जो आज भी हर पीढ़ी की जुबां पर रहता है. 

50 साल पुरानी फिल्म का पॉपुलर गाना

हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्म 'बालिका वधू' (Balika Badhu) की, जिसने हाल ही में अपनी रिलीज के 50 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर अल्ट्रा प्ले ओटीटी (Ultra Play OTT) नई पीढ़ी के दर्शकों को सिर्फ गाना गुनगुनाने से आगे बढ़कर, इस पूरी फिल्म और इसके मासूम किरदारों से रू-ब-रू होने का मौका दे रहा है. 

ये भी पढ़ें- मुकेश का वो दर्द भरा गाना, जो लता मंगेशकर को 3000 रुपए ना देने के बाद झोली में गिरा, बन गया 52 साल पुराना कल्ट सॉन्ग 

बंगाली उपन्यास पर आधारित सादगी और प्यार की कहानी

दिग्गज फिल्म निर्माता शक्ति सामंत द्वारा निर्मित यह फिल्म साल 1976 में रिलीज हुई थी. बिमल कर के मशहूर बंगाली उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में सचिन पिलगांवकर और रजनी शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. फिल्म की कहानी एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन की मासूमियत से निकलकर शादी और जीवनसाथी होने के गहरे अर्थ को समझना शुरू करते हैं. यह फिल्म अपने दौर के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने की एक बेहद प्यारी झलक पेश करती है. 

आरडी बर्मन और अमित कुमार ने बनाया अमर

'बालिका वधू' की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसका संगीत है. इसका संगीत आर.डी. बर्मन (पंचम दा) ने तैयार किया. जबकि गीतकार आनंद बख्शी ने बोल लिखे. वहीं अमित कुमार, किशोर कुमार, आशा भोसले और मोहम्मद रफी जैसे दिग्गजों ने अपनी आवाज का जादू फिल्म के अलग अलग गानों में बिखेरा. 

मास्टरपीस गाना बना सीरियल का टाइटल

अमित कुमार की आवाज में गाया गया 'बड़े अच्छे लगते हैं' आज भी लोगों के दिलों में बसता है. खास बात यह है कि सोनी टीवी के शो बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल इसी गाने के बोल पर बनाया गया, जो 3 साल तक चला. वहीं 644 एपिसोड के सीरियल को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसमें राम कपूर और प्रिया की कहानी को दिखाया गया.

ये भी पढ़ें-  बिना लाइफलाइन के KBC 18 के 15वें सवाल तक पहुंचे IIT-बॉम्बे टॉपर योगेश साहू, लेकिन 1 करोड़ के सवाल के लिए छोड़ा गेम, कहा- गलत तरीके से फ्रेम किया गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bade Achhe Lagte Hain, Balika Vadhu, Bollywood, Amit Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com