- सपना होली पर लाईं धमाकेदार सौगात
- रंग-बिरंगे अंदाज में दिखेंगी हरियाणा की क्वीन
- सपना चौधरी बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर
Sapna Choudhary Holi Dance Video: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने फैन्स के लिए नए-नए सरप्राइज लेकर आती हैं. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी और हरियाणवी सिनेमा में धूम मचाने वाली सपना चौधरी होली (Holi 2020) पर अपने फैन्स के लिए जायकेभरा तोहफा लेकर आ रही हैं. सपना चौधरी ने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म वीमेट के साथ एक वीडियो शूट किया है और यह वीडियो होली के खास मौके के लिए है. वीमेट की होली कैंपेन में सपना चौधरी (Sapna Choudhary Holi Dance Video) देसी अवतार के जरिए लोगों को दीवाना बनाने वाली हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस वीडियो को मुंबई के मलाड इलाके में फिल्माया गया और यह गीत ग्रामीण परिवेश में है. यह भारत में होली का देसी रंग प्रस्तुत करता है जिसमें लोग गीत पर थिरकते हुए और समोसे-जलेबी के मजे लेते हुए दिखेंगे. इस वीडियो में सपना चौधरी को पानी की बौछार और रंगों के त्यौहार की मस्ती करते हुए देखा जा सकता है.
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्ती हैं. वह बिग बॉस के 11 वें सीजन में नजर आई थीं और इसके अलावा 'वीरे की वेडिंग' और 'नानू की जानू' जैसी बालीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं. सपना चौधरी ने कहा, 'वीमेट का होली गीत बहुत ही मजेदार है.' वीमेट की एसोसिएट डायरेक्टर निशा पोखरियाल ने कहा कि सपना चौधरी अपनी 'देसी पहचान' के कारण इस म्यूजिक वीडियो के लिए स्वभाविक पसंद थी.'
अपनी शुरूआत के बाद से ही वीमेट ने सनी लियोन के साथ मिलकर #HappyValentinesDay कैंपेन किया था और इसके तहत 85 लाख से अधिक वीडियो बने थे. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने ठेठ देसी अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं, और यह अंदाज उनके डांस में भी बखूबी झलकता है. फिर यह डांस WWE के रिंग में हो या उनके फैन्स के बीच. सपना चौधरी हर बार अपने फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं