- रेणुका पंवार का नया गाना 'डीजे पे नाचूंगी' रिलीज
- चंद घंटे में गाने को मिले लाखों व्यूज
- '52 गज का दामन' की सिंगर हैं रेणुका
हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) की बात ही कुछ और है. 18 साल की छोटी सी उम्र में रेणुका के गाने पर केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरा देश ठुमक रहा है. इतनी कम उम्र में हरियाणवी छोरी ने अपनी आवाज और हुनर से सपना चौधरी समेत कई मशहूर सिंगर्स को टक्कर दी है. सोशल मीडिया से लेकर यू-ट्यूब पर केवल रेणुका के ही गाने छाए हुए हैं. आलम ये है कि अब लोग रेणुका (Renuka Panwar Songs) के गाने का बेसब्री से रिलीज होने का इंतजार करते हैं. ऐसे में सिंगर का लेटेस्ट गाना ‘डीजे पे नाचूंगी (Dj Pe Nachungi)' भी रिलीज होते ही हिट हो गया है.
बागपत के छोटे से गांव से आईं रेणुका पंवार (Renuka Panwar Video) आज लाखों के दिलों पर राज करती हैं. वैसे तो रेणुका के म्यूजिक एल्बम्स की लिस्ट दिनों दिन लंबी ही होती जा रही है. फिर भी अब तक कोई ऐसा गाना सामने नहीं आया है, जो रिलीज हुआ हो और लोगों को उसकी खबर न लगी हो. रेणुका के गाने हिट की गारंटी होते हैं. अब उनके नए गाने ‘डीजे पे नाचूंगी (Dj Pe Nachungi)' ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है. चंद घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. गाने में अंजली राघव और रक्कू टी नजर आ रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेणुका पंवार '52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman)' गाने के बाद काफी पॉपुलर हो गई थीं. इस गाने ने सभी रिकार्ड्स तोड़ दिए थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि 52 गज का दामन गाने ने सिर्फ ढाई महीने में 164 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया था. इसके बाद रेणुका (Renuka Panwar) का दूसरा गाना ‘डीजे बजवा दूंगी' भी काफी पसंद किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं