विज्ञापन

पंजाब में प्रो-इनकंबेंसी, मान सरकार से जनता बेहद खुश, फिर से सरकार बनाने को बेताब: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि मान सरकार हर पिंडों में शानदार खेल के मैदान बना रही है. पंजाब के 3100 गांवों में शानदार खेल के मैदान बनाए जाएंगे. इसके अलावा, 6 हजार गांवों के अंदर समान्य खेल के मैदान बनेंगे. इस तरह पंजाब के हर गांव के अंदर बच्चों को खेल का मैदान मिलेगा.

पंजाब में प्रो-इनकंबेंसी, मान सरकार से जनता बेहद खुश, फिर से सरकार बनाने को बेताब: केजरीवाल
  • अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में चार साल बाद भी सरकार के प्रति प्रो-इंकम्बेंसी की स्थिति होने की बात कही
  • पंजाब में मुफ्त बिजली, दस लाख रुपये का इंश्योरेंस और तीन हजार सौ खेल मैदान जैसे विकास कार्य हुए हैं
  • उन्होंने कहा कि पंजाब के हर गांव में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं, खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जा रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़:

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ दिल्ली आए पार्टी के विधायकों के साथ कपूरथला हाउस में संवाद किया. उन्होंने कहा कि चार साल बाद भी पंजाब में प्रो-इंकम्बेंसी है. भगवंत मान सरकार के कामों से लोग बेहद खुश हैं और फिर सरकार बनाने के लिए बेताब हैं. पंजाब में मुफ्त बिजली, 10 लाख का इंश्योरेंस, शानदार सड़कें, पिंडों में 3100 खेल के मैदान, खेतों तक नहरी पानी पहुंच रहा. पंजाब में पहली बार इतने काम हुए हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा पंजाब में रोका गया था और अब भी भाजपा का विजय रथ पंजाब के लोग रोकेंगे. पंजाब के छह राज्यसभा सांसद भाजपा ने चोरी की है. पंजाब के लोग इसका बदला अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में लेंगे.

राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर कपूरथला हाउस पहुंचे पंजाब के ‘‘आप'' विधायकों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में ‘‘आप'' की सरकार बने 4 साल हो गए हैं. अब विधानसभा चुनाव के महज 10 महीने बचे हैं. चुनाव के आखिरी साल में ऐसा बहुत कम सरकारें होती हैं कि उस राज्य के लोग अपनी सरकार की तारीफें कर रहे हों. कहा जाता है कि चार साल बाद एंटी इंकम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) बहुत हो जाती है. लेकिन 4 साल बाद आज पंजाब के हर पिंड व मोहल्ले में एंटी इंकम्बेंसी नहीं है, बल्कि प्रो-इंकम्बेंसी है कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है. पंजाब के लोग दिल से पंजाब सरकार की तारीफ कर रहे हैं. पंजाब में 44 हजार किलोमीटर शानदार सड़कें बन रही हैं. अब तक 9 हजार किमी सड़कें बन चुकी हैं और अगले एक-दो महीने में सारी सड़कें बन जाएंगी. इतनी शानदार सड़कें आजतक पंजाब में कभी नहीं बनीं.

Latest and Breaking News on NDTV
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के शहरों में गली-गली के अंदर सड़कें व गलियां बन रही हैं. सोमवार को सीएम भगवंत मान ने पिंडों में शानदार 250 खेल के मैदान का उद्घाटन किया है. पंजाब ने देश के सबसे अच्छे खिलाड़ी पैदा किए. अच्छे खिलाड़ी तब निकले, जब सरकारें उनकी कोई मदद नहीं करती थीं. मान सरकार हर पिंडों में शानदार खेल के मैदान बना रही है. पंजाब के 3100 गांवों में शानदार खेल के मैदान बनाए जाएंगे. इसके अलावा, 6 हजार गांवों के अंदर समान्य खेल के मैदान बनेंगे. इस तरह पंजाब के हर गांव के अंदर बच्चों को खेल का मैदान मिलेगा.

उन्होंने कहा कि सभी गंदे तालाबों की सफाई करा दी गई है. हर खेत के अंदर सिंचाई का पानी भेजा जा रहा है. किसानों को खेती की जरूरत के लिए दिन में बिजली मिलने लगी है. पिछली सरकारों में रात के 3 बजे बिजली आती थी और किसान को रात में जागने के लिए मजबूर होना पड़ता था. बिजली मुफ्त हो गई, 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस हो गया, जल्द ही महिलाओं को हजार रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे. इतने सारे काम अब तक पंजाब में किसी भी सरकार ने नहीं किया. पिछले सरकार हमेशा कहती थी कि खजाना खाली है, लेकिन हमने कभी नहीं कहा कि खजाना खाली है, क्योंकि हमारी ईमानदार सरकार है. हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मई 2014 में देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी थी. उस दौरान ‘मोदी जी की आंधी' चल रही रही थी. उसके बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड समेत जहां भी चुनाव हुए ये लोग जीतते चले गए. फिर फरवरी 2015 में दिल्ली का चुनाव हुआ और 70 में से सिर्फ 3 सीट भाजपा की आई. उन्होंने कहा कि जब भगवान श्रीराम अयोध्या के राजा बने तो उन्होंने अपना अश्वमेघ का घोड़ा छोड़ा कि यह घोड़ा जहां जाएगा, वो भगवान राम की जमीन हो जाएगी. भगवान श्रीराम के दोनों बच्चों लव-कुश के मंदिर अमृतसर में है. जब वहां भगवान श्रीराम का घोड़ा पहुंचा, तो दोनों बच्चों ने घोड़े को रोक लिया. तब से कहा जाता है कि अश्वमेघ का घोड़ा रोकने वाले लव-कुश थे. इसी तरह, आम आदमी पार्टी और दिल्लीवालों ने 2015 में मोदी जी का अश्वमेघ घोड़ा रोका था. वरना मोदी जी का घोड़ा चलता जा रहा था. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी भी मोदी जी की आंधी चल रही है. ये लोग असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली जीत गए. हर तरफ जीतते जा रहे हैं, अगले साल फरवरी में पंजाब के चुनाव होंगे. पंजाब में न सिर्फ मोदी जी का अश्वमेघ घोड़ा रूकेगा, बल्कि पंजाब चुनाव के बाद मोदी सरकार गिरेगी और पंजाबी ही मोदी सरकार का अंत करेंगे. पंजाब का चुनाव मोदी जी का आखिरी चुनाव होगा. यह मेरा दिल कहता है. ये सब कैसे होगा, मुझे नहीं पता है. आम आदमी पार्टी पंजाब तो जीतेगी. लेकिन इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी. घर-घर जाकर पंजाब के लोगों को बताना होगा कि भाजपा पंजाब और पंजाबियों से नफरत करती है. केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब के लिए एक भी काम नहीं किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com