विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

पंजाब में 7 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप में 76 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

जिले के एक गांव में 76 साल के एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने 7 साल की एक लड़की का कथित रूप से यौन शोषण किया.

पंजाब में 7 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप में 76 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
फतेहगढ़ साहिब: जिले के एक गांव में 76 साल के एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने 7 साल की एक लड़की का कथित रूप से यौन शोषण किया. पुलिस ने कहा कि पीड़िता आरोपी की पोती की सहपाठी है. बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने के बाद खंत गांव के रहने वाले काका सिंह को गिरफ्तार किया गया.

पीड़िता की मां ने खमानो पुलिस थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत में आरोप लगाया उसकी बेटी आरोपी के घर खेलने गई थी और घर लौटने पर शरीर में दर्द की शिकायत की. इसके बाद उसे अस्पताल ले  जाया गया. डॉक्टरों ने पीड़िता की चिकित्सा जांच करने के बाद पुलिस का सूचना दी.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab, Sexually Abused
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com