विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2019

पुणे: मिट्टी के ढेर के नीचे दबने से एक दमकलकर्मी की मौत

पिंपरी चिंचवड के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'काम करते समय एक मजदूर गलती से खाई में गिर गया और मदद के लिए पुकारने लगा. दो स्थानीय निवासी तुरंत नीचे जाकर उसे बचाने की कोशिश करने लगे. जल्द ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए.'

पुणे: मिट्टी के ढेर के नीचे दबने से एक दमकलकर्मी की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • मिट्टी का ढेर गिरने से उसके नीचे दबने के कारण एक दमकलकर्मी की मौत हो गई
  • एक मजदूर भी मिट्टी के नीचे फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास जारी हैं
  • दापोडी में सीवर लाइन बिछाने के लिए 20 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था
पुणे:

पुणे के पास पिंपरी चिंचवड के दापोडी इलाके में रविवार शाम मिट्टी का ढेर गिरने से उसके नीचे दबने के कारण एक दमकलकर्मी की मौत हो गई. एक मजदूर भी मिट्टी के नीचे फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास जारी हैं. पुलिस के अनुसार दापोडी में सीवर लाइन बिछाने के लिए 20 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था और निकाली गई मिट्टी का ढेर जमीन पर रखा हुआ था. पिंपरी चिंचवड के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'काम करते समय एक मजदूर गलती से खाई में गिर गया और मदद के लिए पुकारने लगा. दो स्थानीय निवासी तुरंत नीचे जाकर उसे बचाने की कोशिश करने लगे. जल्द ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए.'

मुंबई : उद्धव ठाकरे ने का घोषणा, आरे कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले वापस लिए जाएंगे

उन्होंने कहा, 'तीन दमकलकर्मियों ने खाई में प्रवेश किया और दोनों स्थानीय निवासियों को बचाकर ऊपर भेजा, लेकिन जब वे मजदूर को बचाने की कोशिश कर रहे थे तभी मिट्टी का एक ढेर उन पर गिर गया और वे चारों फंस गए.'

बिना नंबर की सुपर कार चलाना पड़ा बहुत महंगा, सामान्य लक्जरी कार की कीमत के बराबर जुर्माना

अन्य दमकल कर्मियों ने अपने फंसे हुए साथियों को बचाया. उनमें से एक की हालत गंभीर थी, बाद में उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा, 'मजदूर अब भी नीचे फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास जारी हैं. एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में लगी हुई है.'

VIDEO: सिटी सेंटर: फिसलने के बाद फिर से उड़ा गो एयर का विमान

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune, Pune Maharashtra, Pune Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com