गृहमंत्री अमित शाह आज महाकुंभ में संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे थे. वह अपने परिवार संग यहां आस्था की डुबकी लगाने और दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में शामिल हुए. गृहमंत्री अमित शाह ने संतों-महंतों के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. योगी आदित्यनाथ और अमित शाह ने साधू-संतों के साथ आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आए. इसके बाद उन्होंने संतों से अपने पोते को आशीर्वाद भी दिलाया.