विज्ञापन

Magh Mela 2023: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, देखें खूबसूरत नज़ारा

प्रयागराज के संगम तट में लगे आस्था के समागम माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है. इस दौरान उतार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई.

Gallery View
  • Magh Mela 2023: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, देखें खूबसूरत नज़ारा
    संगम नगरी में माघ मेले के तृतीय स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर कई श्रद्धालुओं ने गंगा और पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई.
  • Magh Mela 2023: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, देखें खूबसूरत नज़ारा
    शुक्रवार की सुबह से ही संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया था, जो पुण्य शाम तक चलता रहा.
  • Magh Mela 2023: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, देखें खूबसूरत नज़ारा
    त्रिवेणी की पावन धारा में मुक्ति और पुण्य की कामना से संगम क्षेत्र में पहुंच रहे श्रद्धालुओं अभिनन्दन करने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कराई गई.
  • Magh Mela 2023: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, देखें खूबसूरत नज़ारा
    त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पावन रेत पर दान-पुण्य और पूजा के लिए लीन श्रद्धालुओं पर पुष्पों की पंखुड़ियों की वर्षा ने पूरे संगम क्षेत्र को अकल्पनीय अनुभूति से सराबोर कर दिया .
  • Magh Mela 2023: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, देखें खूबसूरत नज़ारा
    डीआईजी माघ मेला राजीव रंजन मिश्रा के मुताबिक इस स्नान पर्व में दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई.
  • Magh Mela 2023: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, देखें खूबसूरत नज़ारा
    प्रशासन ने इसके लिए 786 हेक्टेयर में बसाए गए इस माघ मेला को 6 सेक्टर में बांटते हुए स्नान के लिए 12 स्नान घाट बनाए जिसमे 8 हजार फीट का रनिंग इलाका स्नान के लिए रखा गया था.
  • Magh Mela 2023: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, देखें खूबसूरत नज़ारा
    मेला क्षेत्र में आवागमन के लिए 6 पांटून पुल बनाए गए हैं. संगम से पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई थी जिससे श्रद्धालुओं को अधिक पैदल न चलना पड़े.
  • Magh Mela 2023: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, देखें खूबसूरत नज़ारा
    स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र में 21 हजार शौचालय बनाए गए और 36 वाटर एटीएम लगाए गए हैं.
  • Magh Mela 2023: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, देखें खूबसूरत नज़ारा
    साथ ही माघ मेला क्षेत्र में 2000 बेड की टेंट सिटी भी श्रद्धालुओ के ठहरने के लिए बनाई गई.
  • Magh Mela 2023: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, देखें खूबसूरत नज़ारा
    भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया.
  • Magh Mela 2023: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, देखें खूबसूरत नज़ारा
    श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज की तरफ से 2800 सरकारी रोडवेज बसें भी चलाई गई.
  • Magh Mela 2023: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, देखें खूबसूरत नज़ारा
    संपूर्ण मेला क्षेत्र में 6000 के आसपास पुलिसकर्मी तैनात किए गए. मेला क्षेत्र में 14 पुलिस स्टेशन और 41 पुलिस चौकियां बनाई गई.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com