अर्जुन कपूर से मिलने जाह्नवी और खुशी के साथ पहुंचे बोनी कपूर
Updated: 17 मार्च, 2018 12:13 PM
हाल ही में चेन्नई में श्रीदेवी की प्रार्थना सभा का आयोजन करने के बाद, फिल्ममेकर बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी के साथ शुक्रवार को अर्जुन कपूर से मिलने पहुंचे.
बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के बेटे अर्जुन कपूर इन दिनों पंजाब में चल रही फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई आए. बेटे से मिलने बोनी कपूर उनके घर पहुंचे.
जाह्नवी और खुशी के साथ आए उनके पिता बोनी कपूर को तब देखा गया जब गुडबाय कहने के लिए अर्जुन कपूर घर से बाहर निकले.