तब सिंदूर, अब तिलक... पाकिस्तान को मैदान पर हमेशा दर्द देंगी ये तस्वीरें
India Pakistan Match Photo tilak varma celebrates victory without a trophy
-
तब सिंदूर, अब तिलक... पाकिस्तान को मैदान पर हमेशा दर्द देंगी ये तस्वीरेंतिलक वर्मा ने पूरे मैच के दौरान हिम्मत नहीं हारी. वह जब क्रीज पर आए, तो टीम इंडिया संकट से जूझ रही थी, लेकिन वह अंत तक क्रीज पर टिके रहे और भारत को जीत की दहलीज पर ले जाकर ही दम लिया.
-
तब सिंदूर, अब तिलक... पाकिस्तान को मैदान पर हमेशा दर्द देंगी ये तस्वीरेंऑपरेशन सिंदूर के बाद, 'ऑपरेशन तिलक', ने पाकिस्तान की टीम को चारों खाने चित कर दिया. भारत पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद ये मैच हुआ, ऐसे में टीम प्लेयर्स पर काफी दबाव था. लेकिन इस दबाव में भी इंडियन प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन दिखाया.
-
तब सिंदूर, अब तिलक... पाकिस्तान को मैदान पर हमेशा दर्द देंगी ये तस्वीरेंबीसीसीआई एशिया कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम और सहयोगी स्टाफ को 21 करोड़ रूपये पुरस्कार देगा. बोर्ड ने दुबई में पाकिस्तान पर एशिया कप फाइनल में जीत के बाद अपने विभिन्न सोशल मीडिया पेज पर यह घोषणा की.
-
तब सिंदूर, अब तिलक... पाकिस्तान को मैदान पर हमेशा दर्द देंगी ये तस्वीरेंजसप्रीत बुमराह ने हारिस रउफ को बोल्ड कर प्लेन गिराने का इशारा किया. ये बुमराह का पाकिस्तान का करारा जवाब था. बुमराह का ये सेलिब्रेशन सीन वायरल हो रहा है. दरअसल, रउफ पिछले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट फैन्स को ऐसा ही कुछ एक्शन कर रहे चिढ़ाया था.
-
तब सिंदूर, अब तिलक... पाकिस्तान को मैदान पर हमेशा दर्द देंगी ये तस्वीरें147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 20 रन पर अभिषेक शर्मा 5, शुभमन गिल 12 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 के रूप में तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद तिलक वर्मा ने संजू सैमसन के साथ चौथे विकेट के लिए 57 और शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर भारत को 5 विकेट से जीत दिला दी.
-
तब सिंदूर, अब तिलक... पाकिस्तान को मैदान पर हमेशा दर्द देंगी ये तस्वीरेंभारत को आखिरी ओवर में दस रन की जरूरत थी और विवादों से घिरे रहने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के हाथ में गेंद थी. तिलक ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया और चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका जड़कर स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों के साथ टीवी के आगे नजरें गड़ाये बैठे प्रशंसकों को जश्न में सराबोर कर दिया.